Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

खेल मंत्री ने गोलापार स्थित विभिन्न खेल अवस्थापनाओं का किया निरीक्षण

by Rajendra Joshi
April 16, 2025
in खेल
0
-
ADVERTISEMENT

हल्द्वानी 16 अप्रैल। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को हल्द्वानी के गोलापार स्टेडियम स्थित विभिन्न खेल अवस्थनाओं में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के खेल ढांचे स्टेडियम आदि को आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाएं आयोजित करने के लिए तैयार स्थिति में रखा जाए।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने सबसे पहले गोलापार स्टेडियम का जो हिस्सा बीते साल प्राकृतिक आपदा की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया था, उसकी मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। खेल मंत्री ने अधिकारियों को इस काम को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। खेल मंत्री रेखा आर्या ने गोलापार में बन रहे एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम की प्रगति की भी समीक्षा की और जल्द से जल्द इसे संचालन के लिए तैयार करने को निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त खेल मंत्री ने फुटबॉल ग्राउंड, ताइक्वांडो, मल्टीपरपज हॉल और स्विमिंग पूल का भी निरीक्षण किया। खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश की खेल लिगेसी पॉलिसी तैयार हो रही है, लेकिन तब तक स्थानीय स्कूली बच्चों को इन खेल सुविधाओं पर अभ्यास के लिए आमंत्रित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खेल अवस्थापनाओं का फायदा तभी मिलेगा जब हमारे भावी खिलाड़ी और बच्चे इन पर अभ्यास करके अपने कौशल को निखारेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल विभाग के अधिकारी सभी स्टेडियम व अन्य खेल सुविधाओं को इस तरह मेंटेन और संचालित रखें कि इन पर जल्द ही राष्ट्रीय चैंपियनशिप और एशियाई चैंपियनशिप स्तर के खेल आयोजन कराएं जा सकें।

-

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि गोलापार में प्रस्तावित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की तैयारी में तेजी लाई जाए, जिससे आगामी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर इस यूनिवर्सिटी की नींव रखी जा सके।

ग्रामीण संपर्क सड़कों के निर्माण में लाएं तेजी

आज हल्द्वानी के गोलापार में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क सड़क योजना को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नैनीताल जनपद में विभिन्न ग्रामीण संपर्क मार्ग के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। इस योजना के तहत जो सड़क निर्माण कार्य चल रहे हैं, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने उन्हें तेजी से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

इसके अतिरिक्त नए वित्तीय वर्ष में जिन ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जाना जनहित में जरूरी है, उन पर विचार विमर्श किया गया और और इन सड़कों के निर्माण की संस्तुति की गई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों से कहा कि जिन सड़कों की संस्तुति की जा रही है, उनकी डीपीआर भी साथ-साथ तैयार की जाए। जिससे सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के साथ ही जल्द से जल्द वित्त की व्यवस्था भी हो सके और सड़कों को शीघ्रता से बनाया जा सके।

बैठक में जिलाधिकारी वंदना सिंह, CDO अशोक पांडे, DFO चंद्रशेखर जोशी, SDM राहुल शाह, लोक निर्माण विभाग के XEN रत्नेश सक्सेना,PMGSY के XEN मनोज कुमार व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: breaking newslatest newsRekha arya cabinet minister

Related Posts

-
उत्तराखंड

हॉकी की ‘हैट्रिक गर्ल’ को राष्ट्रपति भवन से आया निमंत्रण, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी वंदना कटारिया

-
उत्तराखंड

300 खिलाड़ियों पर भारी पड़ा 9 साल का बच्चा, शिवाय बने फीडे रेटिंग चैंपियन, कोरोना ने बना दिया चेस प्लेयर

-
खेल

CWG 2026: वेटलिफ्टिंग में राजा मुथुपांडी ने भारत को दिलाया सिल्वर, शानदार प्रदर्शन जारी

-
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला

Load More
Next Post
-

देहरादून : महिला समूहों को धूप-अगरबत्ती बनाने का 05 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved