Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

खेल महाकुम्भ को लेकर व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश देती खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य।

by Rajendra Joshi
September 27, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

-


देहरादून 27 सिंतबर, माह अक्टूबर में आयोजित होने वाले खेल महाकुम्भ को लेकर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए खेल महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। खेल मंत्री ने रायपुर ब्लॉक के तपोवन स्थित खेल मैदान का भी निरीक्षण किया।

बैठक मा0 खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने आगामी 1अक्टूबर से शुरू होने जा रहे खेल महाकुम्भ की तैयारीयों के बारे में सम्बंधित अधिकारियो से जानकारी प्राप्त की. कैबिनेट मंत्री ने सभी अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा की यह आयोजन राज्य के लिए एक बड़ा आयोजन है ऐसे में न्याय पंचायत, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर खेलने जा रहे खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। वही खेल मंत्री ने सभी अधिकारियो को यह भी निर्देश दिए की जहाँ पर भी खेलो का आयोजन होने जा रहा है वहां पर शौचालय, पानी, लाइट, चिकित्सा की समुचित व्यवस्था पहले से बना ली जाये।

मा0 खेल मंत्री ने बैठक में संबंधित अधिकारियों के साथ कुल 11 बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा हुई, इस वर्चुअल बैठक में उन्होंने सम्बंधित अफसरों से पंजीकरण, खेल मैदानों की स्थिति, बजट, प्रचार प्रसार, निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत प्रतियोगिता का निर्धारण, आयोजन स्थल को चिन्हित करने सहित कई विषयो पर चर्चा की। उन्होंने सभी अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं की खेल महाकुम्भ के आयोजन को सभी अधिकारी गंभीरता के साथ ले और जो भी परेशानी आ रही है उसे जल्द से जल्द दूर कर लिया जाये। वर्चुअल बैठक के समापन के बाद खेल मंत्री रेखा आर्य रायपुर ब्लॉक के तपोवन स्थित नवोदय विद्यालय के खेल मैदान पहुचंकर 1 अक्टूबर से आयोजित होने जा रहे खेल महाकुम्भ की तैयारियां परखी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियो को खेल मैदान में सभी अव्यवस्थाओं को जल्द दूर करने के निर्देश दिए।


-


बैठक में वर्चुअल माध्यम से रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, उत्तरकाशी,अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, टिहरी जिलों के जिलाधिकारियों सहित जनपद देहरादून से मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर जिलों के सीडीओ, जिला युवा कल्याण अधिकारी व जिला खेल अधिकारी देहरादून वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर निदेशक खेल एवं युवा कल्याण जितेन्द्र सोनकर ,उप निदेशक युवा कल्याण शक्ति सिंह, सयुंक्त निदेशक युवा कल्याण अजय अग्रवाल, संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags: अल्मोड़ाउत्तरकाशीउधम सिंह नगर जिलों के सीडीओउप निदेशक युवा कल्याण शक्ति सिंहखेल एवं युवा कल्याण जितेन्द्र सोनकरखेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्यचमोलीजिला युवा कल्याण अधिकारी व जिला खेल अधिकारी देहरादूनटिहरी जिलों के जिलाधिकारियों सहित जनपद देहरादून से मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठाननैनीतालपिथौरागढ़पौड़ीरुद्रप्रयागसंयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्टसयुंक्त निदेशक युवा कल्याण अजय अग्रवालसहित विभागीय अधिकारीहरिद्वार

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

कल मसूरी शहर के होटल / स्पा / रिसोर्टों व शराब की दुकानों व अन्य का निरीक्षण व चैकिंग की गयी। देखे पुरी खबर

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved