Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लिखा सेना प्रमुख को पत्र, कहा-सेना भर्ती रैली में शारीरिक एवं मेडिकल पास कर चुके युवकों की लिखित परीक्षा के लिए घोषित हो तिथि।

by Rajendra Joshi
April 23, 2022
in शिक्षा/रोजगार
0
File Photo

File Photo

ADVERTISEMENT

Soldier Welfare Minister Ganesh Joshi wrote a letter to the Army Chief, saying – The date should be announced for the written examination of the youth who have passed physical and medical in the army recruitment rally.

देहरादून 23 अप्रैल, प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ जनरल मनोज मुकुन्द नरवणे को पत्र लिखकर उत्तराखण्ड में वर्ष 2020 में सेना भर्ती रैली में शारीरिक एवं मेडिकल पास कर चुके युवकों की लिखित परीक्षा के लिए तिथि घोषित किये जाने का आग्रह किया है। उत्तराखण्ड एक्स सर्विसेस लीग, बिन्दुखत्ता नैनीताल के पदाधिकारियों के अनुरोध पर मंत्री ने सेना प्रमुख को पत्र भेजा है।

-
File Photo

ज्ञात हो कि विगत वर्ष 2020 में सेना के बीआरओ (BRO) अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ (ALMORA AND PITHORAGARH) द्वारा भर्ती रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें जनपद अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उधमसिंहनगर एवं चम्पावत के युवाओं ने प्रतिभाग किया। फिजिकल एवं मेडिकल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी युवा लिखित परीक्षा की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। भर्ती निदेशालय द्वारा अभी तक लिखित परीक्षा की तिथि घोषित नहीं किये जाने से चयनित उम्मीदवारों में निराशा है। मंत्री ने सेना प्रमुख से फिजिकल एवं मेडिकल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवारों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिखित परीक्षा की तिथि घोषित किये जाने हेतु भर्ती निदेशालय को निर्देशित करने का आग्रह किया है।

(CABINET MINISTER GANESH JOSHI)

Tags: Army Chiefarmy recruitment rallycabinet minister ganesh joshiphysical and medicalSoldier Welfare Minister Ganesh Joshiअल्मोड़ाउधमसिंहनगरचम्पावतनैनीतालपिथौरागढ़बागेश्वर

Related Posts

-
शिक्षा/रोजगार

CJP के विरोध के बीच PM मोदी ने ‘पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई’ का वादा किया

-
शिक्षा/रोजगार

नीट पेपर लीक 2026 पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की मास्टर्स एवं पीएच.डी. प्रवेश परीक्षाएँ संपन्न, कुल 81.29 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

Load More
Next Post

मसूरी आने वाले पर्यटकों को नहीं होने देंगे कोई परेशानीः गणेश जोशी।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved