Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

उस्ताद अबीर हुसैन और पंडित मिथिलेश झा की जुगलबंदी से संगीतमय हुआ SGRRU

by Rajendra Joshi
March 29, 2025
in शिक्षा/रोजगार
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एस. जी. आर. आर. यू.)में स्पीक मेके द्वारा भारतीय शास्त्रीय श्रृंखला उत्तराखंड के तहत प्रसिद्ध सितार वादक उस्ताद अबीर हुसैन और तबला वादक पंडित मिथिलेश झा की जुगलबंदी पर आधारित संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्पीक मेके द्वारा विभिन्न भारतीय शास्त्रीय श्रृंखलाओं को संरक्षित और प्रचारित करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी श्रृंखला में शनिवार को श्री गुरु राम विश्वविद्यालय में संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएँ प्रेषित की।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ कुमुद सकलानी , कुलसचिव डॉ लोकेश गंभीर, आई आई सी के निदेशक प्रो डॉ द्वारिका प्रसाद मैथानी, कार्यक्रम की संयोजक प्रो डॉ पूजा जैन व छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो डॉ मालविका कांडपाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

-

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो डॉ कुमुद सकलानी ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत भारत की समृद्धि सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न अंग है। यह केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि ध्यान, आध्यात्मिकता और मानसिक शांति प्रदान करने का भी एक माध्यम है। उन्होंने विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित कई कार्यक्रम आयोजित कराए जाने की भी बात की।

कार्यक्रम का निर्देशन आईआईसी के निदेशक प्रो डॉक्टर द्वारिका प्रसाद मैथानी ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा हजारों वर्षों से चली आ रही एक समृद्ध और व्यापक प्रणाली है जो वेदों ,उपनिषदों, दर्शन, आयुर्वेद, योग, ज्योतिष ,संगीत, कला ,शिल्प, गणित और विज्ञान सहित विभिन्न विषयों को समाहित करती है। इसका व्यावहारिक जीवन, शिक्षा और आध्यात्मिकता में भी गहरा प्रभाव देखा जा सकता है।

कार्यक्रम में उस्ताद अबिर हुसैन और पंडित मिथिलेश झा ने ध्रुतलय पर अपने अनूठे कौशल और संगीत की गहराई से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का समापन डॉ प्रो पूजा जैन द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव से किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकों के साथ सैकड़ो छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Tags: breaking newslatest newsSGRRU

Related Posts

-
शिक्षा/रोजगार

CJP के विरोध के बीच PM मोदी ने ‘पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई’ का वादा किया

-
शिक्षा/रोजगार

नीट पेपर लीक 2026 पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की मास्टर्स एवं पीएच.डी. प्रवेश परीक्षाएँ संपन्न, कुल 81.29 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

Load More
Next Post
-

पौड़ी भ्रमण के दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया थाना सतपुली का निरीक्षण

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved