Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

SGRR University Sports Festival-2024 में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज़ ओवरऑल चैम्पियन

by Rajendra Joshi
March 2, 2024
in खेल
0
-
ADVERTISEMENT
  • क्रिकेट बालक वर्ग में मेडिकल और बालिका वर्ग में नर्सिग सिरमौर
  • फुटबाॅल का खिताब ह्यूमैनिटीज़ के नाम रहा
  • 100 मीटर बालक वर्ग में अभिनव कुमार व बालिका वर्ग में प्रियंका अव्वल
  • रस्साकशी बालक वर्ग में एग्रीकल्चर और बालिका वर्ग में एग्रीकल्चर जीता



देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव-2024 का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विश्वविद्यालय की ओर से विजेताओं को मैडल, पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी विजेताओं, छात्र-छात्राओं व खेलोत्सव-2024 के आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।
शनिवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ के खेल मैदान पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाॅ यशबीर दीवान, कुलपति श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, कुलसचिव श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से किया। एसजीआरआरयू की छात्राओं ने गणेश वन्दना की मनमोहक प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया।

-


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ यशवीर दीवान ने खेलोत्सव-2024 के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि छात्रों ने विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि एक सच्चे खिलाड़ी को कभी भी हार जीत की भावना से खेल में प्रतिभाग नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानना चाहिए और अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल में समर्पण और सीखने की ललक सबसे ज्यादा जरूरी है। इस मौके पर कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय को आईसीएआर की मान्यता मिल गई है जिसके लिए उन्होंने विश्वविद्यालय को शुभकामनाएं प्रेषित की। वहीं उन्होंने विश्वविद्यालय को डिपार्टमेंट ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च आर्गनाइजेशन (डीएस आईआर सीरो) की मान्यता मिलने पर हर्ष व्यक्त किया। यह विश्वविद्यालय के लिए हर्ष का क्षण है। इस कारण विश्वविद्यालय में रिसर्च संबंधी गतिविधियों में और अधिक गति आएगी।


इस मौके पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ अजय कुमार खंडूरी ने खेलोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि इस खेलोत्सव में भाग लेने वाले सभी छात्रों ने अपना पूरा जोश और सच्ची खेल भावना दिखाई। उन्होंने अगले वर्ष आयोजित होने वाले खेलोत्सव को लेकर घोषणा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से अगले वर्ष आयोजित होने वाले खेलोत्सव में कई श्रेणियां रखी जाएंगी जिसमें रेसलिंग, बॉक्सिंग, हाई जंप एवं पूल गेम्स भी शामिल होंगे।


बालक वर्ग क्रिकेट का खिताब एसजीआरआर इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ एवम् बालिका वर्ग का खिताब स्कूल आॅफ नर्सिंग के नाम रहा। फेकल्टी क्रिकेट का खिताब एसजीआरआरयू पटेल नगर कैंपस की टीम के नाम रहा। 100 मीटर फर्राटा दौड मे अभिनव कुमार व प्रियंका अव्वल रहे। बालक वर्ग रिले दौड में ह्यूमैनिटीज के शुभांकर, पृथवी, सतीश, आर्य नेगी व बालका वर्ग में मनीषा, प्राची, प्रियंका, सुधिल ने बाजी मारी। कैरम बालिका व बालिका वर्ग में नर्सिंग सिरमौर बना। 400 मीटर बालिका वर्ग में मनीषा व बालक वर्ग में वंश ने बाजी मारी। टेबल टेनिस बालक वर्ग में मैनेजमेंट और बालिका वर्ग में मेडिकल, बालक डब्ल्स में स्कूल आॅफ कप्यूटर एप्लीकेशन एण्ड इन्फोरमेशन टेक्नोलाॅजी और बालिका डबल में मेडिकल की टीम ने खिताबी जीत दर्ज की। शतरंज बालक वर्ग में मैनेजमेंट व बालिका वर्ग में पैरामैडिकल की टीम विजयी रहीं। कैरम बालक वर्ग में पैरामैडिकल, डबल में फार्मास्यकूटिकल, कैरम बालिका एकल और डबल दोनों में स्कूल आॅफ नर्सिंग ने बाजी मारी।


बालीवाॅल बालक वर्ग में स्कूल आॅफ कप्यूटर एप्लीकेशन एण्ड इन्फोरमेशन टेक्नोलाॅजी व बालिका वर्ग में स्कूल आॅफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज़ ने फाइनल जीता। खो खो बालिका वर्ग में मैनेजमेंट अव्वल रहा। बास्केटबाॅल बालक वर्ग में मैनेजमेंट व बालिका वर्ग में एग्रीकल्चर ने फाइनल ट्राफी पर कब्जा जमाया। बैडमिंटन बालक एकल वर्ग में मैनेजमेंट, बालिका एकल वर्ग में स्कूल आॅफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज़, बालिका डबल्स में एग्रीकल्चर व बालक डबल्स में मैनेजमेंट विजयी रहे। रस्साकशी में बालक व बालिका वर्ग दोनों में एग्रीकल्चर की टीम विजेता रही जबकि फेकल्टी मुकाबले में एसजीआरआरयू पटेल नगर कैंपस ने खिताबी जीत दर्ज की।


इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव-2024 के चेयरपर्सन डाॅ एम.ए.बेग, खेलोत्सव-2024 समन्वयक डाॅ मनोज गहलोत, खेल अधिकारी एस.पी. जोशी, विश्वविद्यालय कोओर्डिनेटर डाॅ आर.पी.सिंह, मुख्य कुलानुशासक एवम् प्रवक्ता मनोज तिवारी, डाॅ आर.के.वर्मा, डाॅ. पुनीत ओहरी, डाॅ अरुण कुमार, डाॅ अनिल थपलियाल, डाॅ कंचन जोशी, वैभव शर्मा, डाॅ मनीष मिश्रा, डाॅ दीपक सोम, डाॅ मनवीर नेगी, डाॅ मोनिका बंगाडी, इशा शर्मा, डाॅ सोनिया गम्भीर आदि का विशेष सहयोग रहा।

Tags: SGRRU

Related Posts

-
उत्तराखंड

हॉकी की ‘हैट्रिक गर्ल’ को राष्ट्रपति भवन से आया निमंत्रण, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी वंदना कटारिया

-
उत्तराखंड

300 खिलाड़ियों पर भारी पड़ा 9 साल का बच्चा, शिवाय बने फीडे रेटिंग चैंपियन, कोरोना ने बना दिया चेस प्लेयर

-
खेल

CWG 2026: वेटलिफ्टिंग में राजा मुथुपांडी ने भारत को दिलाया सिल्वर, शानदार प्रदर्शन जारी

-
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला

Load More
Next Post
-

जल्द तय होगी कार्यक्रम की तिथि, मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री उत्त्तराखण्ड से भी लेंगी समय - अनिता ममगाईं

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved