Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति का द्वितीय चरण जल्द होगा शुरु: स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार

by Rajendra Joshi
May 1, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

  • उत्तराखंड स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई संपन्न।

दिनांक 01 मई 2023 को उत्तराखंड स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन सचिवालय में सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) मिशन निदेशक डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति “You Quote We Pay” मॉडल के आधार पर की जा रही है। फरवरी माह में प्रथम चरण में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साक्षात्कार हुए जिसमें हमें काफी अच्छा रिस्पांस मिला। सीमांत जनपदों में विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति दे दी गई है, जिससे आमजन को स्वास्थ्य लाभ उन्हीं के गृह जनपदों में मिल रहा है। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु आई.पी.एच.एस. मानकों के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड के अंतर्गत की जा रही है।

प्रेदश में प्रथम बार उत्तराखण्ड आर्युवेद यूनिवर्सिटी एवं एच.एन.बी, उत्तराखण्ड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी के सहयोग से 32 एलोपैथिक चिकित्सकों को आयुष पद्धति में संवेदनीकरण एवं सामान्य प्रशिक्षण प्रदान किया गया है जिस पर सचिव द्वारा बताया गया कि आयुर्वेद पद्धति के समावेश से स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर न केवल अस्वस्थ बल्कि स्वस्थ व्यक्तियों को भी लाभ मिलेगा। आयुष विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर इस प्रकार के प्रशिक्षण आगे भी किए जाने में सहमति प्रदान की गई।

बैठक में अपर सचिव स्वास्थ्य श्रीमती अमनदीप कौर, श्रीमती अमिता जोशी वित्त नियंत्रक एन.एच.एम., स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनिता शाह, डॉ. सरोज नैथानी निदेशक एन.एच.एम., डॉ. भारती राणा निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, डॉ. अजय कुमार नगरकर कार्यक्रम अधिकारी एन.एच.एम., श्री महेंद्र मौर्य राज्य कार्यक्रम अधिकारी एन.एच.एम., श्री कोमल कंडारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags: breaking newslatest newsR rajesh kumar

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

Breaking news :- देहरादून में बेकरी बेक मास्टर में लगी भीषण आग

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved