Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

रेखा आर्या ने किया दो पेयजल योजनाओं को लोकार्पण

by Rajendra Joshi
April 22, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए दिए 25 लाख रुपये
  • सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में की जन सुनवाई बैठकें
  • सड़क, पेयजल, बिजली लाइन और अन्य कार्यों के लिए विधायक नि​धि से दिया पैसा

अल्मोड़ा, 22 अप्रैल: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के आधा दर्जन गांवों में जनता की समस्याओं की सुनवाई की और इस दौरान वि​भिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 25.5 लाख रुपये विधायक निधि से देने का ऐलान भी किया। इस धनरा​शि से सड़क, पेयजल, बिजली लाइन और अन्य कई कार्य किए जाने हैं।

मंगलवार को मंत्री रेखा आर्या ने सबसे पहले सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महतगाँव स्थित माँ कालिका मन्दिर परिसर में जन बैठक कर जनता की समस्याओं पर सुनवाई की। इस दौरान लोगों ने पेयजल, सड़क पक्की करने, राशन कार्ड, स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने जैसी समस्याएं उठाई। इनमें से कई समस्याओं का अधिकारियों को निर्देशित कर मौके पर समाधान कराया, बाकी समस्याओं पर जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंदिर में सौन्दर्यीकरण कार्यों के लिए विधायक निधि से 3 लाख रुपये और महिलाओं के समूह को रोजगार कार्य करने के लिए ढाई लाख रुपए देने का ऐलान किया।

-

इसके बाद सुतर गांव में जन बैठक कर लोगों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने गांव के भैरव मंदिर में नवनिर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। साथ ही गांव की अनुसूचित जाति बस्ती में गोलू मंदिर में निर्माण कार्य के लिए 2लाख रुपये, गांव ककलना में कत्यूर देवता मंदिर में स्थल विकास के लिए 2.5 लाख रुपए और इसी गांव के कालिका मंदिर के रास्ते के निर्माण के लिए 1.5 लाख स्वीकृत किये। इसके बाद बूथ कुवाली क्षेत्र में शिव मंदिर व शनि मंदिर में निर्माण के लिए 1.5 लाख, पाखुला पेयजल लाइन के लिए 1.5 लाख रुपए, वूंगा रोड निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपए और हरज्यू मंदिर लिलाड़ी के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि से ₹2 लाख स्वीकृत किए। इसके साथ ही कुवाली के श्री बद्रीनाथ मंदिर में भी सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्य के लिए ₹2 लाख स्वीकृत किए।

दोपहरबाद मंत्री ने ग्राम पागसा में बैठक कर श्मशान घाट मार्ग निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपये और गांव में रेलिंग लगाने के लिए 1.5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक बोरा, भुवन जोशी, दीवान सिंह, बलवंत सिंह, हेम पांडे, नरेंद्र बिष्ट, मंटू वर्मा, राज अधिकारी, हेमंत आर्य, रामू रावत, दिनेश वर्मा, कन्नू शाह आदि उपस्थित रहे।

Tags: Rekha arya

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने किया ‘प्रवेशोत्सव’ का शुभारम्भ

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved