Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

बोर्ड छात्रों के लिये चलाया जायेगा रिफ्रेश कोर्सः डॉ. धन सिंह रावत

by Rajendra Joshi
January 31, 2024
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT
  • विद्या समीक्षा केन्द्र व वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से चलेगी क्लास
  • 1 से 26 फरवरी तक महत्वपूर्ण विषयों की होगी ऑन-लाइन तैयारी
  • बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को मिलेगी मदद, सुधरेगा परीक्षाफल

देहरादून | सूबे में 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिये रिफ्रेश कोर्स चलाया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। 01 से 26 फरवरी 2024 तक विद्या समीक्षा केन्द्र व वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से प्रदेशभर के करीब 500 राजकीय विद्यालयों में ऑन-लाइन क्लास चलाई जायेंगी। जिसमें बोर्ड परीक्षार्थियों को विभिन्न विषयों की तैयारी के साथ ही प्रश्नों पत्रों को हल करने क गुर सिखाये जायेंगे, ताकि उन्हें परिषदीय परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो और बोर्ड परीक्षा परिणाम के प्रतिशत में भी गुणात्मक सुधार लाया जा सके।


सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि आगामी 01 फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक प्रदेश के 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिये रिफ्रेस कोर्स चलाया जायेगा। जिसमें छात्र-छात्राओं को रिफ्रेस कोर्स के रूप में विगत पांच वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास एवं पाठ्यक्रम का रिवीजन करवाया जायेगा। इसके लिये समग्र शिक्षा के अंतर्गत देहरादून स्थित आईसीटी वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से वर्चुअल क्लास की सुविधा वाले विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण विषयों की तैयारी ऑन-लाइन करवाई जयोगी। जिसमें प्रत्येक दिन शिक्षकों के द्वारा छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी तथा अभ्यास कराया जायेगा।

विभागीय मंत्री ने बताया कि इसके अतिरिक्त विद्या समीक्षा केन्द्र के अंतर्गत संचालित ‘परख अभ्यास’ कार्यक्रम के तहत भी बोर्ड परीक्षार्थियों को विगत प्रश्नपत्रों का अभ्यास एवं सम्पूर्ण पाठ्यक्रम का रिवीजन कराया जायेगा, ताकि छात्र-छात्राएं आगामी बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सके। डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेशभर में वर्चुअल क्लास की सुविधा वाले विद्यालयों के इतर आस-पास के विद्यालयों के कक्षा-10 एवं 12 के छात्र-छात्राओं को भी नजदीकी वर्चुअल क्लास वाले स्कूलों में रिफ्रेश कोर्स कार्यक्रम में सम्मिलित कराया जायेगा, इसके लिये सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

डॉ. रावत ने बताया कि वर्चुअल स्टूडियो के माध्यम से संचालित ऑनलाइन रिफ्रेश कोर्स के अतिरिक्त परख अभ्यास कार्यक्रम के लिये विभाग द्वारा अभ्यास लिंक bit.ly/parakhuttarakhand जारी किया गया है। इसके अलावा बोर्ड परीक्षार्थी व उनके अभिभावक अपने-अपने मोबाइल पर ‘स्वीफ्ट चैट’ (SwiftChat) एप्लीकेशन डाउनलोड कर अपना पंजीकरण करके बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का लाभ उठा सकते हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसके तहत आगामी 27 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी जबकि 30 अप्रैल 2024 तक बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जायेगा।

वी.पी. सिंह बिष्ट
जनसम्पर्क अधिकारी/मीडिया प्रभारी
माननीय विद्यालयी शिक्षा मंत्री।

Tags: डॉ. धन सिंह रावत

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post

राज्य को पहली महिला मुख्य सचिव मिलने पर राज्य महिला आयोग ने जताया केन्द्रीय नेतृत्व व मुख्यमंत्री का आभार

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved