Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

तीन दशक बाद नैनोली में पुनः होगा श्री रामलीला का मंचन

by Rajendra Joshi
September 1, 2024
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

कमेटी की प्रथम बैठक में तय हुई तारीखें एवं जिम्मेदारियां, गिरीश जोशी को दी गयी संयोजक की जिम्मेदारी, रणजीत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में होगी पात्रों की ट्रैनिंग

-

दन्या, अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के बाद ग्रामीणों ने भी अपने गांव में रामलीला करने की ठानी है। इस गांव में पिछले तीन दशक से अधिक समय बीत गया, ग्रामीण बताते हैं कि वर्ष 1993-94 में निकट गांव में रामलीला हुई थी, हालांकि गांव में समीप अन्य स्थानों में रामलीला का मंचन हुआ किन्तु इस वर्ष श्रीराम के आर्शीवाद और गांव के युवाओं के संकल्प से रामलीला मंचन की राह मजबूत हुई है। हम बात कर रहे हैं, जनपद अल्मोड़ा के विकासखण्ड धौलोदवी के निकट नैनोली गांव की।

-


रविवार को श्री रामलीला महोत्सव के तैयारियों के सम्बन्ध में रामलीला कमेटी की प्रथम बैठक आयोजित हुई, जिसमें पूर्व गठित कमेटी को भंग करते हुए और नवीन कमेटी के गठन तक एक अस्थाई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें संयोजक गिरीश जोशी होंगें और सह संयोजक की भूमिका में ग्राम प्रधान बंसत भट्ट एवं ग्राम प्रधान मदन सिंह बोरा रहेंगे जबकि बैठक में उपस्थित सभी ग्रामीणों को बतौर सदस्य नामित किया गया है। आज हुई आम बैठक के दौरान सर्वसहमति से यह निर्णय लिया गया। युवाओं, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों द्वारा पुनः रामलीला के आयोजन के लिए कमेटी से आग्रह किया जा रहा है, जिसकों देखते हुए इस वर्ष माह नवम्बर के प्रथम सप्ताह में श्रीरामलीला मंचन की राह सुलभ हुई है।

-

बैठक के दौरान श्रीरामलीला कमेटी के संयोजक गिरीश जोशी, सह संयोजक व ग्राम प्रधान बसंत भट्ट, सह संयोजक व ग्राम प्रधान मदन सिंह बोरा, सदस्य कैलाश चंद्र, शिव दत्त, गोविन्द बल्लभ, दीपक जोशी, रमेश चन्द्र उपाध्याय, उमेश चन्द्र, रणजीत सिंह बिष्ट, राकेश भट्ट, जय दत्त, धर्मानन्द भट्ट, रणजीत सिंह, मथुरा दत्त, मोहन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह विष्ट, केशव दत्त जोशी, गणेश दत्त, गौरव जोशी, रमेश भट्ट, उमेश चन्द्र पाण्डे, मथुरा दत्त जोशी व अन्य लोग मौजूद रहे।

-

तालीम मास्टर रणजीत सिंह बिष्ट ने बताया कि पात्रों को तैयार करने सम्बन्धी तालीम का आयोजन 02 अक्टूबर (बुधवार) से प्रारम्भ होगा। बिष्ट बोले कि प्रभु श्रीराम की विशेष कृपा से अब तक सैकड़ों रामलीला सम्पन्न हो चुकी है। उन्होंने बताया कि ऐक्टर की तैयारियों से ही रामलीला मंचन को विशेष बनाया जाता है। कमेटी के संयोजक गिरीश जोशी ने बताया कि 28 सितम्बर (शनिवार) को पुनः बैठक का आयोजन किया जाऐगा, जिसमें आगे की सभी तैयारियों को अंतिम रुप देने का काम किया जाऐगा। उन्होंने बताया कि कमेटी में पदों का वितरण भी आगामी बैठक के बाद होगा।

Tags: breaking newslatest newsअयोध्या में मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्रीरामअल्मोड़ागिरीश जोशीग्राम प्रधान बसंत भट्टग्राम प्रधान मदन सिंह बोरातालीम मास्टर रणजीत सिंह बिष्टदन्याधौलोदवीनैनोलीरामलीला

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

सीएम धामी ने मसूरी गोलीकांड की 30वीं बरसी में शहीदों आंदोलनकारियों को नमन् किया।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved