Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

पंजाब में बरसे राहुल गांधी, बोले- देश में सामान्य माहौल को बर्बाद कर रही केंद्र सरकार

by Rajendra Joshi
January 11, 2023
in देश
0
ADVERTISEMENT

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र पर एक ताजा हमला करते हुए कहा कि देश में जातियों और भाषाओं को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने से देश में सामान्य माहौल खराब हो गया है। राहुल ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के पंजाब चरण के दौरान फतेहगढ़ साहिब में समर्थकों की एक सभा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नेता ने कहा, “वे एक जाति को दूसरी जाति और एक भाषा को दूसरी भाषा के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने देश में सामान्य माहौल को बर्बाद कर दिया है।” उन्होंने कहा कि हमारी भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य नफरत, बेरोजगारी, महंगाई और हिंसा से लड़ना और प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश फैलाना है

-

राहुल ने कहा, “हमने महसूस किया कि देश को प्यार, एकता और भाईचारे का एक अलग रास्ता दिखाने की जरूरत है। यही हमें यात्रा शुरू करने के लिए प्रेरित करता है। हम आपके बीच रहेंगे और अगले 10 दिनों में आपसे बातचीत करेंगे।”

इससे पहले बुधवार को कांग्रेस नेता ने गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब का दौरा किया और मत्था टेका। बता दें कि यात्रा 19 जनवरी को अपने अंतिम पड़ाव जम्मू-कश्मीर पहुंचने से पहले आठ दिनों में पंजाब के कई हिस्सों को कवर करेगी।

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सामना करते हुए पार्टी समर्थक और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए और राहुल गांधी को अपना समर्थन दिया। कांग्रेस नेता ने मंगलवार को यात्रा के पंजाब में प्रवेश करने के साथ ही अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) का दौरा किया।

सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल के तिरंगा फहराने के साथ समाप्त होगी।

Tags: कॉन्ग्रेसपंजाबभारत जोड़ो यात्राराहुल गांधी

Related Posts

-
देश

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

-
दुनिया

जल्द लॉन्च हो सकता है नया Samsung Galaxy Z Flip 8, स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने

-
देश

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

-
देश

EPFO Salary Limit: अभी ₹15,000 ही रहेगी पीएफ की सीमा; सरकार ने सैलरी लिमिट बढ़ाने का फैसला रोका

Load More
Next Post

अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज कि रिपोर्ट

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved