Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

by Rajendra Joshi
July 16, 2026
in उत्तराखंड
0
-
ADVERTISEMENT

राहुल गांधी ने कहा- सरकार ने सख़्त नकल-विरोधी क़ानून बनाया- फिर भी लीक होते रहे। क़ानून काग़ज़ पर रहा, और पेपर बाज़ार में बिकते रहे।-

देहरादून:कल शुक्रवार 17 जुलाई को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम है. बन्नू स्कूल मैदान पर होने जा रहे इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी जोरशोर से लगी हुई है. परेड ग्राउंड में कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने की कड़वी याद को भुलाकर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता दिन-रात एक किए हुए हैं. दूसरी तरफ राहुल गांधी खुद इस कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं.

राहुल गांधी ने अपने कार्यक्रम का ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर ये कहा:आज बुधवार को किए गए अपने सोशल मीडिया पोस्ट में राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम और इसके उत्तराखंड में होने जा रहे आयोजन को लेकर अपनी बात कही है. राहुल गांधी ने लिखा-

17 जुलाई को देहरादून आ रहा हूँ। पर उत्तराखंड ही क्यों? क्योंकि देवभूमि को पेपर लीक का epicentre बना दिया गया है।

UKSSSC परीक्षा में यहाँ एक “सिस्टम” बैठ गया है, जहाँ पटवारी, लेखपाल, या कोई और पद क़ाबिलियत से नहीं, अपराधियों के तय किए रेट से मिलता है।

सरकार ने सख़्त नकल-विरोधी क़ानून बनाया – फिर भी लीक होते रहे। क़ानून काग़ज़ पर रहा, और पेपर बाज़ार में बिकते रहे।

ज़रा सोचिए, एक बच्चे ने सालों तैयारी की। फ़ॉर्म भरा, फ़ीस दी, दूर के सेंटर तक गया। और उसका पद किसी और ने ख़रीद लिया।

यह लीक नहीं – यह चोरी है। उस युवा के हक़ की, उसके रोज़गार की, उसके भविष्य की।

मैं उत्तराखंड के हर अभ्यर्थी, हर छात्र, हर युवा से कहता हूँ – यह आपकी लड़ाई है, और मैं आपके साथ हूँ।

17 जुलाई, देहरादून। आइए, ‘छात्रों की गूँज’ को हुंकार बनाएँ। भविष्य नीलाम नहीं होने देंगे। सपने लीक नहीं होने देंगे।

छात्रों की गूंज:कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश भर के छात्रों और युवाओं से जुड़ने के लिए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. ये राहुल गांधी का शुरू किया गया एक प्रमुख संवाद और जागरूकता अभियान है. राहुल गांधी और कांग्रेस के अनुसार इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली, पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा के निजीकरण जैसे गंभीर मुद्दों पर छात्रों की आवाज उठाना है.

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी देश के अलग-अलग शहरों में जाकर सीधे छात्रों से संवाद कर रहे हैं. छात्रों की समस्याओं को सुनकर शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग कर हैं. ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की शुरुआत राहुल गांधी ने राजस्थान के कोटा शहर से की थी. 17 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून में ये कार्यक्रम आयोजित होना है.

कांग्रेस का दावा ढाई लाख से ज्यादा लोग करा चुके रजिस्ट्रेशन:उत्तराखंड कांग्रेस का दावा है कि मंगलवार दोपहर तक अभियान की वेबसाइट chhatronkigoonj.in पर 2,54,142 छात्रों ने पंजीकरण कराया था. कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी का कहना है कि देहरादून स्थित कार्यक्रम स्थल पर 20,000 से अधिक छात्रों के लिए व्यवस्था की जा रही है. पार्टी को उम्मीद है कि पूरे उत्तराखंड से छात्र राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में आएंगे.

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved