Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत उद्यान विभाग द्वारा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

by Rajendra Joshi
October 2, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

-


उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने दूनवासियों को रूफ गार्डनिंग के लिए फल पौध किए वितरित

देहरादून, 02 अक्टूबर । स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत उद्यान विभाग द्वारा देहरादून शहरी क्षेत्र के निवासियों को रूफ गार्डनिंग के लिए निःशुल्क फल पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम का आयोजन न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में किया गया। जिसमे प्रदेश कृषि व कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून शहरी क्षेत्र के निवासियों को रूफ गार्डनिंग के लिए फल पौध वितरित किए।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बड़ा हर्ष का विषय है कि इस वर्ष प्रथम बार उत्तराखण्ड में शहरी क्षेत्र के निवासियों को रूफ गार्डनिंग के लिए निःशुल्क फल पौध वितरण कार्यक्रम का क्रियान्यवन किया जा रहा है जिससे शहरी क्षेत्र में घरों की छतों, बालकनी आदि में बागवानी को बढ़ावा दिया जा सके जो उज्जवल भविष्य की तरफ कदम बढ़ाने का संकेत हैं। और जल्द ही विभाग द्वारा रूफ गार्डनिंग को प्रोत्साहन देने के।लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा । मंत्री जोशी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में घर के वातावरण को शुद्ध रखने के लिए चारों तरफ हरियाली की आवश्यकता होती है जिसके लिए फल, सब्जी, फूल की विभिन्न प्रजातियों को सुन्दर स्वरूप में सजाया जा सकता है । जिससे घर के वातावरण की शुद्धता के साथ-साथ भरपूर पोषण युक्त जैविक सब्जियाँ एवं फल प्राप्त हो सकें। जिसके लिए घर में ही प्रयोग की जाने वाली वस्तुयें यथा सब्जियों के बचे हुए टुकडे चाय पत्ति अन्य कम्पोष्ट होने वाली सामग्री का प्रयोग कर जैविक खाद को तैयार किया जा सकता है एवं इस खाद का प्रयोग कर वातावरण को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ ताजे फल सब्जियों का लाभ लिया जा सकता है।


-


राज्य में बढ़ते शहरीकरण को दृष्टिगत रखते हुए छत पर बगीचे व खेती को बढावा दिया जा रहा है इससे शहरी क्षेत्र के लोग अलग-अलग तरह के गमले टोकरीयों आदि का प्रयोग करते हुए स्थान के आभाव में भी विभिन्न तरह के औद्यानिक फसलों यथा फल, (स्टोबेरी, नीबू, सेब, अमरूद, रसभरी, आदि) सब्जी, (टमाटर शिमला मिर्च, तोरी, खीरा, पालक, यूरोपिन सब्जियाँ) मसाला, (मैथी, धनिया, हल्दी, अदरक) पुष्प, शहद, मशरूम आदि का उत्पादन कर अपनी जानकारी को बढाते हुए अपनी आय में वृद्धि के साथ-साथ व्यय में बचत कर सकते हैं।

मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश में औद्यानिक फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की जा रही है। मंत्री जोशी ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम मोदी के कुशल मार्गदर्शन में देश के साथ-साथ उत्तराखण्ड राज्य में भी औद्यानिकी को बढ़ावा देने के साथ-साथ उच्च गुणवत्तायुक्त पौध रोपण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मंत्री जोशी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में औद्यानिक / कृषि का समग्र विकास करते हुए कास्तकारों की आय में गुणात्मक वृद्धि हेतु महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित करने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन किया जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्द्र पुण्डीर, मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, रेशम बोर्ड अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी, संध्या थापा, वरिष्ठ नेता आरएस परिहार, विष्णु गुप्ता, सत्येन्द्र नाथ सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Tags: प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्द्र पुण्डीरमण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियालमंत्री गणेश जोशीरेशम बोर्ड अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरीवरिष्ठ नेता आरएस परिहारविष्णु गुप्तासत्येन्द्र नाथसंध्या थापा

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

गांधी एवं शास्त्री जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved