Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

सोमेश्वर में उज्याव कुमाउनी भाषा युवा सम्मेलन की तैयारी, बैठक में हुई सकारात्मक चर्चा

by Rajendra Joshi
August 28, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

Almora : उज्याव कुमाउनी भाषा युवा संगठन के तत्वावधान में रविवार के दिन खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार सोमेश्वर में ” उज्याव कुमाउनी भाषा युवा सम्मेलन व युवा सम्मान समारोह 2025″ कार्यक्रम के संबंध में एक आम बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें आगामी होने वाले कार्यक्रम के बारे में चर्चा व विचार विमर्श किया गया। सोमेश्वर घाटी के सभी भाषा प्रेमियों साहित्यकारों व युवा साथियों ने बैठक में अपने अपने सुझाव दिए साथ ही कुमाउनी भाषा युवा सम्मेलन को बेहतर व शानदार बनाने के लिए सभी ने अपना- अपना सहयोग प्रदान करने के बात रखी।


बैठक में कार्यक्रम से संबंधित सभी विषयों पर एक अच्छी व सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में सोमनाथ संस्कृतिक मंच के अध्यक्ष रंगकर्मी, संस्कृति प्रेमी- मदन मोहन सनवाल दा, समाजसेवी व कुशल व्यापारी सोमेश्वर- शिवेंद्र सिंह बोरा, युवा समाजसेवी- बालम सिंह भाकुनी, शिक्षिका-किरन उपाध्याय,अंजू बाला, युवा समाजसेवी मित्र विराट नेगी, सोमेश्वर घाटी फेसबुक पेज के संस्थापक व गांव वाला यूट्यूब चैनल के ओनर बड़े दाज्यू राजेन्द्र सिंह नेगी, युवा समाजसेवी बड़े दाज्यू कैलाश भेटारी,कमल राना, मित्र विजय जोशी, मित्र अमन भारती, मित्र जीवन राना, शिक्षक एस.पी. जोशी, छात्र जितेन्दर भंडारी, छात्रा निकिता भंडारी आदि लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम से संबंधित आगे की चर्चा अगली बैठक 21 सितंबर 2025 रविवार के दिन होगी। जिसमें कार्यक्रम के विस्तार व सभी की जिम्मेदारी निर्धारित होगी।
आप सभी भाषा प्रेमियों साहित्यकारों व सोमेश्वर के युवा साथियों से अनुरोध है कि इस कार्यक्रम को सफल व यादगार बनाने के लिए उज्याव कुमाउनी भाषा युवा संगठन को अपना सहयोग प्रदान कीजिएगा।

Tags: Almora news

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

उपनल के विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री जोशी ने दिए समन्वय के निर्देश

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved