Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

संसद में हंगामा कर रहे विपक्ष पर पीएम मोदी का करारा वार, ‘जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही खिलेगा’

by Rajendra Joshi
February 9, 2023
in देश
0
ADVERTISEMENT

संसद में हंगामा कर रहे विपक्ष पर पीएम मोदी ने गुरुवार को निशाना साधते हुए कहा कि ‘जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही खिलेगा’. उन्होंने कहा, ‘यह सदन राज्यों का सदन है. बीते दशकों में अनेक बुद्धिजीवियों ने सदन से देश को दिशा दी. सदन में ऐसे लोग भी बैठे हैं, जिन्होंने अपने जीवन में कई सिद्धियां प्राप्त की हैं. सदन में होने वाली बातों को देश गंभीरता से सुनता और लेता है.

’राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा, “लेकिन यह दूर्भाग्यपूर्ण है कि सदन में कुछ लोगों का व्यवहार और वाणी न सिर्फ सदन को, बल्कि देश को निराश करने वाली है. माननीय सदस्यों को मैं कहूंगा कि ‘कीचड़ उसके पास था मेरे पास गुलाब… जो भी जिसके पास था उसने दिया उछाल’. जितना कीचड़ उछालोगे कमल उतना ज़्यादा खिलेगा.”

-

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ’60 साल कांग्रेस के परिवार ने गड्ढे ही गड्ढे कर दिए थे… हो सकता है उनका इरादा न हो, लेकिन उन्होंने किए. जब वो गड्ढे खोद रहे थे, 6 दशक बर्बाद कर चुके थे… तब दुनिया के छोटे-छोटे देश भी सफलता के शिखरों को छू रहे थे.’ उन्होंने उच्च सदन में अपनी बात रखते हुए कहा, ‘कोई भी जब सरकार में आता है वह देश के लिए कुछ वादा करके आता है, लेकिन सिर्फ भावनाएं व्यक्त करने से बात नहीं बनती है. विकास की गति क्या है, विकास की नींव, दिशा, प्रयास और परिणाम क्या है यह बहुत माएने रखता है.’

उन्होंने कहा, ‘हम देश को विकास का एक ऐसा मॉडल दे रहे हैं जिसमें हित धारकों को उसके सभी अधिकार मिलें. देश बार-बार कांग्रेस को नकार रहा है लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस अपनी साजिशों से बाज नहीं आ रही है. जनता न केवल उनको देख रही है, बल्कि सजा भी दे रही है.’

Tags: breaking newspm modi

Related Posts

-
देश

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

-
दुनिया

जल्द लॉन्च हो सकता है नया Samsung Galaxy Z Flip 8, स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने

-
देश

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

-
देश

EPFO Salary Limit: अभी ₹15,000 ही रहेगी पीएफ की सीमा; सरकार ने सैलरी लिमिट बढ़ाने का फैसला रोका

Load More
Next Post
-

हल्द्वानी की विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हो रहे पटवारी लेखपाल परीक्षा मजिस्ट्रेट

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved