Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

बीबीसी पर बैन की मांग वाली याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- याचिका सुनवाई योग्य नहीं

by Rajendra Joshi
February 10, 2023
in देश
0
ADVERTISEMENT

शुक्रवार को सुप्रीमकोर्ट ने भारत में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने संबंधी याचिका खारिज कर दी। हिंदू सेना की तरफ से दायर याचिका को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की और कहा कि ‘हमारा समय बर्बाद मत कीजिए’। याचिका में भारत में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के कामकाज पर रोक लगाने और बीबीसी पर भारत में बैन लगाने की मांग की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, याचिका में दखल देने की कोई वजह नहीं नज़र आती और यह सुनवाई योग्य नहीं है। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि बीबीसी पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग की है, इस याचिका पर बहस कैसे की जा सकती है।

-

हिंदू सेना ने अपनी याचिका में कहा कि बीबीसी द्वारा भारत की एकता और अखंडता तोड़ने की साजिश की जांच एनआईए द्वारा करवाई जानी चाहिए। याचिकाकर्ता की तरफ से एडवोकेट पिंकी आंनंद ने कहा कि बीबीसी देश की छवि खराब करना चाहता है। कभी निर्भया, कभी कश्मीर और अब गुजरात दंगे मुद्दे पर भी डाक्यूमेंट्री बनाकर देश की छवि खराब करने की कोशिश की है।

न्यायाधीशों ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा, ‘यह दलील गलत है, सुप्रीम कोर्ट इस तरह के आदेश कैसे पारित कर सकता है। हिंदू सेना प्रमुख विष्णु गुप्ता की याचिका को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘एक डॉक्यूमेंट्री देश को कैसे प्रभावित कर सकती है।

Tags: breaking newsNews breaking

Related Posts

-
देश

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

-
दुनिया

जल्द लॉन्च हो सकता है नया Samsung Galaxy Z Flip 8, स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने

-
देश

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

-
देश

EPFO Salary Limit: अभी ₹15,000 ही रहेगी पीएफ की सीमा; सरकार ने सैलरी लिमिट बढ़ाने का फैसला रोका

Load More
Next Post

Ind Vs Aus: क्या नागपुर टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने की बॉल टेंपरिंग। आईसीसी ने जारी किया बयान

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved