Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

उत्तराखंड अंतर-विश्वविद्यालय खेल महोत्सव में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

by Rajendra Joshi
February 24, 2026
in खेल
0
-
ADVERTISEMENT

पंतनगर। 24 फरवरी 2026। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के स्टीवेंसन स्टेडियम में आयोजित उत्तराखंड राज्य अंतर-विश्वविद्यालय खेल एवं क्रीड़ा महोत्सव 2025-26 के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

शॉटपुट पुरुष वर्ग में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के योगेश संडल प्रथम, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के मोहित द्वितीय तथा श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल के आदर्श चंद्र तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा की भावना प्रथम, नीतू चंद्रा द्वितीय और उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार की रिया पाल तृतीय स्थान पर रहीं।

5000 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के सौरभ रावत प्रथम, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के पंकज सिंह बोरा द्वितीय तथा श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल के मोहित तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा की सोनी प्रथम, उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार की मनीषा द्वितीय तथा श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल की शिमरन तृतीय स्थान पर रहीं।

लंबी कूद पुरुष वर्ग में उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, देहरादून के अविश सैनी प्रथम, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के दीपक चंद्र द्वितीय और उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के आकाश चौहान तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार की पूजा रावत प्रथम, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा की लक्ष्मी रावत द्वितीय तथा कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल की कोमल राय तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता के विजेताओं को विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. दीपा विनय, निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण श्री बी.एस. चलाल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. ए.एस. जीना, निदेशक संचार डॉ. जे.पी. जायसवाल, प्राध्यापक डॉ. एन.के. सिंह तथा कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कोच श्री नागेन्द्र शर्मा ने पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर प्रभारी शारीरिक शिक्षा डॉ. जी.एस. बोरा, डॉ. पूनम त्यागी, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. भास्कर तिवारी, डॉ. पारस, श्री प्रभाकर जोशी एवं चीफ रेफरी श्री रमेश खरकवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय में मंत्री सुबोध उनियाल की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

पंतनगर। 24 फरवरी 2026। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में माननीय श्री सुबोध उनियाल, वन, भाषा, निर्वाचन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार की विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनमोहन सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट हुई।

भेंट के दौरान विश्वविद्यालय की प्रगति, औद्यानिकी एवं इंजीनियरिंग तकनीकी क्षेत्रों में की जा रही पहलों पर सार्थक चर्चा हुई। माननीय मंत्री ने विश्वविद्यालय में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए शासन स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया।

कुलपति ने विश्वविद्यालय परिवार की ओर से माननीय मंत्री को विश्वविद्यालय आगमन हेतु हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।


Tags: GB Pant University

Related Posts

-
उत्तराखंड

हॉकी की ‘हैट्रिक गर्ल’ को राष्ट्रपति भवन से आया निमंत्रण, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी वंदना कटारिया

-
उत्तराखंड

300 खिलाड़ियों पर भारी पड़ा 9 साल का बच्चा, शिवाय बने फीडे रेटिंग चैंपियन, कोरोना ने बना दिया चेस प्लेयर

-
खेल

CWG 2026: वेटलिफ्टिंग में राजा मुथुपांडी ने भारत को दिलाया सिल्वर, शानदार प्रदर्शन जारी

-
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला

Load More
Next Post
-

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले मध्य कमान के आर्मी कमाण्डर

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved