Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

एसजीआरआरयू क्रिकेट में फार्मेसी ने एग्रीकल्चरल साइंसेज़ को किया पराजित

by Rajendra Joshi
February 27, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • एसजीआरआरयू खेलोत्सव-2024
  • क्रिकेट, फुटबाॅल, वालीबाॅल, बास्केटबाॅल, शतरंज, कैरम, कबड्डी एवम् बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के नाम रहा दूसरा दिन


देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव-2024 का दूसरा दिन क्रिकेट, फुटबाॅल, वालीबाॅल, बास्केटबाॅल, शतरंज, कैरम, कबड्डी एवम् बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के नाम रहा। बालक व बालिका वर्ग मे खेले गए अलग अलग मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने शारीरिक दक्षता का परिचय देते हुए अगले राउंड, सेमीफाइनल व फाइनल मंे जगह पक्की की।
मंगलवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अलग-अलग खेल मैदानों पर दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, कुलसचिव एसजीआरआरयू, डाॅ कुमुद सकलानी, डीन एकेडमिक्स, डाॅ दिव्या जुयाल एवम् डाॅ मालविका कांडपाल ने किया। पहला क्रिकेट मुकाबला स्कूल आॅफ फार्मेसी बनाम स्कूल आॅफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ के बीच खेला गया। फार्मेसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 91 रनांे का विजयी लक्ष्य रखा। अनिरूद्ध सिंह और आर्यन ने सर्वाधिक 28 एवम् 25 रनों का योगदान दिया। एग्रीकल्चरल साइंसेज़ के राहुल राणा ने 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एग्रीकल्चरल साइंसेज़ की टीम 9वें ओवर में 67 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। अर्जुन ने सर्वाधिक 12 रनों का योगदान दिया। फार्मेसी के आयूष, अनस, ने 2-2 विकेट चटकाए। फार्मसी ने अगले दौर में प्रवेश किया।

-


दूसरा क्रिकेट मुकाबला स्कूल आॅफ योगिक साइंस एवम् स्कूल आॅफ एप्लाइड साइंस के बीच खेला गया। एप्लाइड साइंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए। कपिल ने 11 गेंदों पर 29 रन व प्रियांशू ने 20 रन की पारी खेली। योगिक सांइस की ओर से देवराज ने 3 विकेट हासिल किए। जवाब में योगिक साइंस के उत्तम ने 8 गेदों पर आतिशी 22 रन बनाए। साहिल ने 11 गेदों पर 16 रन और देवराज ने 8 गेदों पर 15 रनों का महत्वपूर्णं योगदान दिया। योगिक साइंस ने 8.3 ओवरों में विजयी लक्ष्य हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। एप्लाइड साइंसेज़ की ओर से मोहित और प्रियांशू ने 2-2 विकेट चटकाए।
कबड्डी बालक वर्ग में स्कूल आॅफ मैनेजमेंट ने स्कूल आॅफ फार्मेसी को 32-24 से शिकस्त दी। स्कूल आॅफ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज़ ने स्कूल आॅफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड इन्फॅारमेशन टैक्नोलाॅजी को 35-32 से पराजित किया। लाइफ साइंसेज़ की टीम ने स्कूल आॅफ नर्सिंग को 32-20से हराया।

-


वाॅलीबाॅल बालिका वर्ग में एग्रीकल्चरल साइंसेज ने स्कूल आॅफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड इन्फॅारमेशन टैक्नोलाॅजी को 15-2, 15-4 से, स्कूल आॅफ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज ने स्कूल आॅफ योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी को 15-6, 15-3 एवम् स्कूल आॅफ मैनेजमंेट एण्ड कामर्स स्टडीज ने स्कूल आॅफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज को 15-4,15-9 ने पराजित किया।
बैडमिंटन बालिका वर्ग में स्कूल आॅफ एग्रीकल्चरल साइंस की अनूमेंहा जोशी ने 2-0, डबल्स मुकाबले में एग्रीकल्चरल साइंसेज ने योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी को 2-0, स्कूल आॅफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड इन्फॅारमेशन टैक्नोलाॅजी ने मैनेजमेंट को 2-1 और मैनेजमेंट की टीम ने डबल मुकाबले में कम्प्यूटर एप्लीकेशन एण्ड इन्फॅारमेशन टैक्नोलाॅजी की टीम को 2-0 से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। शतरंज मुकाबले में सचिन एवम् आदित्य ने अपने अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। कैरम युगल वर्ग में शिवम रावत, दीक्षा, सुप्रिया अव्वल रहे। इस अवसर पर डाॅ वैभव शर्मा, डाॅ मनीश मिश्रा, डाॅ मनीष देव, डाॅ मीनू चैधरी, डाॅ सौरभ गुलेरी, डाॅ राजेश रयाल, डाॅ जे.डी.मक्कड, डाॅ नवीन गौरव, डाॅ पंकज चमोली, डॉ दीपक सोम, डॉ आनंद कुमार का विशेष सहयोग रहा।

Tags: SGRR

Related Posts

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

Load More
Next Post
-

महिला आयोग अध्यक्ष ने जाना बनभूलपुरा हिंसा में घायल पुलिस महिलाकर्मियों का हाल, पीड़िताओं के छलके आँसू

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved