Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

पटवारी परीक्षा प्रकरण में एस.आई.टी. का बड़ा खुलासा, घटनाक्रम से जुड़े दो और अभियुक्त गिरफ्तार

by Rajendra Joshi
January 23, 2023
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

पटवारी परीक्षा प्रकरण में एस.आई.टी. का बड़ा खुलासा, घटनाक्रम से जुड़े दो और अभियुक्त गिरफ्तार

04 दिन की पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लिए थे मुख्य आरोपी राजपाल व संजीब दुबे, प्रकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और उपकरण बरामद

प्रकरण से जुड़ा तीसरा घटनास्थल चिन्हित, द्वारिका दिल्ली में चली थी रिश्तेदारों की प्री-एक्जाम क्लास*

*“हमारी जांच मामले की तह तक जाएगी, पेपर लीक प्रकरण में भूमिका निभाने वाला हर शख्स रहे जेल जाने को तैयार”- एस.एस.पी. अजय सिंह

पटवारी परीक्षा प्रकरण में थाना कनखल पर दर्ज मुकदमें की तफ्तीश मिलने के बाद लगातार जांच में जुटी एस.आई.टी. टीम द्वारा एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह के पर्यवेक्षण में अब तक गिरफ्तार किए जा चुके 08 अभियुक्तों (संजीव दूबे, रितू, मनीश कुमार, प्रमोद कुमार, राजपाल, संजीव कुमार, रामकुमार, सोनू उर्फ खड़कू) में से मुख्य आरोपी चाचा-भतीजे संजीव दूबे और राजपाल का दिनांक 19.01.2023 से 04 दिवस पुलिस कस्टडी रिमाण्ड हासिल किया। कस्टडी रिमाण्ड के दौरान मिली अहम जानकारी के आधार पर एसआईटी ने प्रकरण से सम्बन्धित कई संदिग्ध दस्तावेज व अन्य सामग्री बरामद की गई।

अभियुक्त राजपाल, संजीव दुबे व अन्य के साथ मिलकर अभियर्थियों को पेपर पढ़वाने समेत अन्य कई प्रकार के सहयोग करने के एवज में लाभ प्राप्त करने के संबंध में संलिप्तता प्रकाश में आने पर अभियुक्त दीपक व सौरभ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों द्वारा प्रिन्टर क्रय कर पेपर की फोटोस्टेट निकालकर बिहारीगढ स्थित रिजार्ट में अभ्यर्थियों की निगरानी की गई व सॉल्व किए गये पेपरों को नष्ट किए जाने की पुष्टि की गई। दोनो अभियुक्तों के कब्जे से अभ्यर्थियों से लिए गए धन का लेखा जोखा सम्बन्धित दस्तावेज बरामद करते हुए पुलिस टीम ने प्रिंटर तथा अन्य दस्तावेज बरामद किये।

अभियुक्तों की निशांदेही पर प्रश्न लीक प्रकरण के द्वारिका दिल्ली स्थित तीसरे घटनास्थल को भी चिन्हित किया गया । उक्त स्थल पर अभियुक्तों द्वारा अपने रिश्तेदारो को ले जाकर पेपर पढ़वाया गया था। टीम द्वारा उक्त पेपर लीक हेतु प्रयुक्त अभियुक्त राजपाल का रिश्तेदार की बोलेरो तथा पेपर के फोटो लेने वाले मोबाइल सम्बन्धित साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
1- दीपक कुमार पुत्र सुशील कुमार निवासी ग्राम प्रहलादपुर खानपुर हरिद्वार
2- सौरभ प्रजापति पुत्र स्व हरद्वारी लाल निवासी पीठ बाजार सीएमआई हॉस्पिटल के सामने, ज्वालापुर हरिद्वार

Tags: Uttrakhand latest newsuttrakhand police

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल का डाक टिकट विमोचन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ प्रतिभाग करते मंत्री जोशी।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved