Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

शनिवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पैरा ऐथलिट गरिमा जोशी ने मुलाकात की।

by Rajendra Joshi
June 25, 2022
in देश
0
ADVERTISEMENT

Para-athlete Garima Joshi met Governor Lt Gen Gurmeet Singh (Seni) at Raj Bhavan on Saturday.

 

शनिवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पैरा ऐथलिट गरिमा जोशी ने मुलाकात की। गरिमा जोशी ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैण्ड प्रिक्स, जैसोलो इटली में भाला फेंक में रजत व डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता। इटली में पदक जीतने के बाद उन्होंने एशियन गेम्स के लिए भी क्वालीफाई किया है।

राज्यपाल ने गरिमा को उनकी उपलब्धियों के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उपलब्धियों पर उनको बधाई दी और आगामी एशियन गेम्स के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने गरिमा के जज्बे की सराहना करते हुए उत्तराखण्ड की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। राज्यपाल ने कहा कि अगर कड़ी मेहनत की जाय तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता। विषम परिस्थितियों के बावजूद भी गरिमा दृढ इच्छाशक्ति के कारण कई सफलताएं प्राप्त कर रहीं हैं। इसके पीछे उनकी मेहनत और माता-पिता का पूरा सहयोग रहा।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं मे प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यहां के युवाओं मे वह क्षमता है कि वे किसी भी सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के युवा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड का नाम रोशन कर रहे हैं। इस दौरान गरिमा ने अपने अनुभव भी साझा किये।

 

Tags: Garima Joshigurmeet singh

Related Posts

-
देश

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

-
दुनिया

जल्द लॉन्च हो सकता है नया Samsung Galaxy Z Flip 8, स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने

-
देश

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

-
देश

EPFO Salary Limit: अभी ₹15,000 ही रहेगी पीएफ की सीमा; सरकार ने सैलरी लिमिट बढ़ाने का फैसला रोका

Load More
Next Post

राष्ट्र को सम्बोधित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात सुनते कृषि मंत्री गणेश जोशी

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved