Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

Uttarakhand: Landslides से अवरुद्ध 179 सड़के 52 सड़कों को खोला, सड़कों को खोलने के लिए 468 JCB, poklens, चैन डोज़र ,व्हील डोज़र तैनात

by Rajendra Joshi
July 5, 2023
in देहरादून, उत्तराखंड
0
-
ADVERTISEMENT

लोनिवि मंत्री ने मानसून के दौरान समस्त विभागीय फील्ड अधिकारियों को दूरभाष पर उपलब्ध रहने के दिये निर्देश

देहरादून। monsoon season को लेकर लोक निर्माण विभाग ने प्रभावी कार्य योजना तैयार की है। भारी वर्षा से uttarakhand में landslide के कारण अवरुद्ध 179 सड़कों में से अभी तक 52 सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। सड़कों को खोलने के लिए कुल 468 जेसीबी, पोकलेन, चेन डोजर, व्हीललोडर, व्हील डोजर आदि मशीनों को चिन्हित संवेदनशील स्थलों पर तैनात किया गया है। इन मशीनों में एआईएस मॉडल जीपीएस लगाया गया है जिससे उनके मूवमेन्ट की सूचना अॉनलाइन उपलब्ध हो सके।

उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने monsoon season को लेकर बुधवार को प्रमुख अभियंता कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, यमुना कॉलोनी स्थित भवन में लोक निर्माण विभाग की तैयारियों को लेकर हुई एक बैठक के दौरान कही। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति का आंकलन करने के साथ-साथ landslide से अवरुद्ध सड़कों से मलबा हटाने के प्रबंधन की भी विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

IMG 20230705 WA0027

लोक निर्माण मंत्री श्री महाराज ने बताया कि प्रदेश में कुल 8436 राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, मुख्य जिला मार्ग, अन्य जिला मार्ग, ग्रामीण मार्ग और हल्के वाहन मार्गों पर मानसून सीजन आपदा प्रबंधन हेतु कार्य योजना बनाकर जेसीबी, पोकलेन, चेन डोजर, व्हीललोडर, व्हील डोजर, ट्रक एवं टिप्पर यूटिलिटी वाहन आदि की सूचना तथा समस्त फील्ड अभियंताओं वह ऑपरेटरों के दूरभाष नंबर इस हेतु सम्मिलित किए गए हैं।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत विभिन्न खंडों द्वारा विभागीय एवं निजी श्रमिकों तथा उपलब्ध मशीनों के माध्यम से मार्गों पर अप्रैल माह से जून 2023 तक 7140 नालियों की साफ सफाई का उचित प्रबंध किया गया है। बैठक के दौरान श्री महाराज ने मानसून के दौरान समस्त विभागीय फील्ड अधिकारियों को दूरभाष पर उपलब्ध रहने के निर्देश देते हुए जनपद स्तर पर आपदा कार्यों हेतु विभिन्न विभागों से आपसी समन्वय स्थापित करने को भी कहा है।

बैठक के दौरान लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों से कहा कि श्रीनगर से आते हुए तोता घाटी के पास अक्सर मार्ग अवरुद्ध हो जाता है जिसका पता बाद में चलता है। ऐसी स्थिति को देखते हुए पहले ही डायवर्जन के समीप इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन या कोई सिस्टम ऐसा लगाना चाहिए जिससे मार्ग अवरुद्ध होने का पता लोगों को पहले ही चल जाए। उन्होंने कहा कि monsoon season में फ्लाई ओवरों से पानी की निकासी के भी समुचित प्रबंध होने चाहिएं।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गढ़वाल एवं कुमाऊं को जोड़ने के लिए सड़कों की पर्याप्त कनेक्टिविटी होनी चाहिए। लोक निर्माण मंत्री ने बैठक में अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली से वर्चुअल जुड़े लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन के दौरान सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का सजगता के साथ निर्वहन करें और अवरुद्ध सड़कों को खोलने में किसी प्रकार की कोई कोताही ना बरतें।

श्री महाराज ने पूर्व में बगैर टेंडर के लोगों को काम देने और फिर उनका भुगतान न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कि ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जानी चाहिए जिन्होंने काम करवाने के बाद काम करने वालों को भुगतान नहीं किया है। ऐसे सभी लोगों का भुगतान किया जाना चाहिए जिन्होंने उन अधिकारियों के कहने पर कार्य किए हैं।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे, अपर सचिव विनीत कुमार, प्रमुख अभियंता दीपक कुमार यादव सहित लोक निर्माण विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cabinet minister satpal maharajDehradun latest newslandslidemonsoon seasonuttarakhand landslide

Related Posts

-
उत्तराखंड

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे : गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

Load More
Next Post
-

Governor of uttarakhand: Gurmeet singh ने श्री शिवनाथ sanskrit Mahavidyalaya के नवनिर्मित छात्रावास भवन का किया लोकार्पण

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved