Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

समस्याओं के समाधान के लिये बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

by Rajendra Joshi
September 19, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

कोटद्वार। कोटद्वार वासियों की समस्याओं के समाधान हेतु कोटद्वार के नगर निगम सभागार में बहुउदद्देशीय शिविर आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया। विधानसभा अध्यक्ष ने शिविर में अधिकारियों को तुरंत समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने क्षेत्र वासियों से शिविर का पूरा लाभ लेने का आह्वान भी किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांग जनों के दिव्यांग सर्टिफिकेट भी बनाए गए। बहुउद्देशीय शिविर में ऋतु खण्डूडी भूषण ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। नगर निगम सभागार में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर का क्षेत्रीय लोगों ने लाभ उठाया। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, बाल विकास विभाग, पशुपालन, उद्यान, वन, विद्युत विभाग, जल संस्थान, लोनिवि, पंचायती राज, शिक्षा विभाग, सहकारी विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आदि के अधिकारियों ने मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करते हुए राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बहुउद्देश्यीय शिविर में विधानसभा अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कोटद्वार में पुलों की सुरक्षा और उनपे किए जा रहे कार्यों की जानकारी मांगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सिंचाई विभाग से टूटी गुलों,नहरों की मरम्मत और बाढ़ सुरक्षा के कार्यों की जानकारी मांगी और सभी कार्यों को निश्चित समय सीमा पर करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्रवासियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया जहां रोगियों की जांच और मुफ्त दवाई दी गई। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने सभी विभागों के अधिकारियों से शिविर में कितनी समस्याओं के निस्तारण हुए और  जिन समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाए उनकी  लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए। बहुउद्देश्यीय शिविर में एसडीएम कोटद्वार सोहन सैनी, नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, सीएमएस भारद्वाज, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार वैभव सैनी,भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत,मंडी अध्यक्ष सुमन कोटनाला,उमेश त्रिपाठी,विपिन कैंथुला,पंकज भाटिया,हरी सिंह पुंडीर,सुधीर खंतवाल,अनिता गौड़,नंद किशोर कुकरेती,रजत भट्ट आदि मौजूद रहे।

Tags: breaking news

Related Posts

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

Load More
Next Post
-

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ने श्री बद्री नारायण के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved