Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

प्रदेश के किसानों की आमदनी में अब घुलेगी शहद की मिठास,कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री मधुग्राम योजना का पर की संगोष्ठी

by Rajendra Joshi
July 23, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

-

Now the sweetness of honey will dissolve in the income of the farmers of the state, Agriculture Minister held a seminar on Chief Minister Madhugram Yojana.

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी शनिवार कोह देहरादून के अंतर्गत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के चामासारी गांव पहुंचे। जहां काबिना गणेश मंत्री जोशी ने उद्यान विभाग द्वारा आयोजित नव चयनित मधुग्राम चामासारी न्याय पंचायत सरोना में मौन विकास पर संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत चामासारी न्याय पंचायत में मुख्यमंत्री मधुग्राम योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान काबिना मंत्री गणेश जोशी ने मधुग्राम योजन के तहत मौनपालकों किसानों को 50 मौनबॉक्स भी वितरित किए। मंत्री गणेश जोशी ने चामासारी में कार्यक्रम में किसानों को मौनपालन,कृषि से संबधित अनेक जानकारियां प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखण्ड में शहद उत्पादन की अपार संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने मौनपालन को स्वरोजगार से जोड़ते हुए एक शुरूवात की है। निश्चित ही केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त सहयोग से संचालित होने वाली यह योजना बेरोजगार युवाओं के लिए वरदान साबित होगी। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र और राज्य की धामी सरकार लगातार किसानों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। हमारा संकल्प है कि किसानों की आय दुगनी करें जिस दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है।

मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार के 100 दिन पूरे होने पर राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मधु ग्राम योजना शुरू की थी ,मंत्री जोशी ने कहा कि मैं शोभाग्यशाली हूं,जिसकी शुरूवात चामासारी गांव से हुई है। मंत्री जोशी ने कहा कि योजना के तहत चामासारी गांव में 500 मौनबॉक्स बाटने का लक्ष्य रखा गया है, आज 50 बॉक्स किसानों को वितरित किए गए है जो यहां के किसानों की आय दुगनी करने में सार्थक सीधा होगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री मधुग्राम योजना को पूरे प्रदेशभर में लागू किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने आधिकारियों को मौन पालन के अलावा चमासारी के आसपास के गांवों में सेब, किवी, अखरोट के प्लांटेशन की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मंत्री जोशी ने कहा कि शीघ्र ही इस पूरे क्षेत्र को फलपट्टी के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान नरेंद्र मेलवान, अनुज कौशल, सीएचओ मीनाक्षी जोशी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Agriculture Minister Ganesh JoshiBJP Uttarakhandcabinet minister ganesh joshidaughter ganesh joshi department ganesh joshi contact number ganesh joshi uttarakhand ganesh joshi haryana ganesh joshi hindipm narender modiSoldier Welfare Minister Ganesh Joshiकृषि मंत्री गणेश जोशीकैबिनेट मंत्री गणेश जोशीसैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

उत्तराखण्ड को जैविक खेती का अग्रणी राज्य बनाने के विजन एवं जैविक खेती की बारे में ज्ञानार्जन के लिए सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी एवं विधायकों का परिचयात्मक दौरा

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved