Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

अगली बार मिलो तो गले में होना चाहिए गोल्ड मेडल : रेखा आर्या

by Rajendra Joshi
January 13, 2025
in खेल
0
-
ADVERTISEMENT
  • खेल मंत्री ने वॉलीबॉल टीम से लिया गोल्ड का वायदा
  • औचक निरीक्षण पर रुद्रपुर पहुंची मंत्री रेखा आर्या
  • हैंडबॉल टीम के सिलेक्शन ओपन ट्रायल का निरीक्षण भी किया

रुद्रपुर 13 जनवरी। अगली बार जब हम मिले तो आपके गले में गोल्ड मेडल होना चाहिए, प्रदेश को आपसे यही अपेक्षा है। यह कहना था खेल मंत्री रेखा आर्य का जब वह रुद्रपुर में ट्रेनिंग कर रही प्रदेश की वॉलीबॉल टीम का हौसला बढ़ाने पहुंची थी। इनके अलावा खेल मंत्री ने हैंडबॉल टीम के सिलेक्शन के लिए चल रहे ओपन ट्रायल का निरीक्षण भी किया।

हल्द्वानी से औचक दौरे पर रुद्रपुर मनोज सरकार स्टेडियम पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या ने वॉलीबॉल और हैंडबॉल के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनकी तैयारी के बारे में जानकारी ली। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी टीमें राष्ट्रीय खेलों के महासमर में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गोवा में जो कसर बाकी रह गई थी इस बार उसे पूरा कर देना है। इसके अलावा खेल मंत्री ने इसी स्टेडियम में चल रहे हैंडबॉल टीम सिलेक्शन के लिए ओपन ट्रायल का निरीक्षण भी किया। खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि हैंडबॉल टीम के सिलेक्शन के लिए विशेष रूप से उन विशेषज्ञ को बुलाया गया है जो अतीत में राष्ट्रीय टीम का चयन कर चुके हैं।

-

इसके साथ ही खेल मंत्री ने 46वी वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में जहां शॉटगन शूटिंग का इवेंट होना है, वहां चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और सभी तैयारियां जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान खेल उपनिदेशक शक्ति सिंह, ओलंपिक संघ के सचिव डीके सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की आदि मौजूद रहे।

Tags: breaking newslatest newsRekha arya cabinet minister

Related Posts

-
उत्तराखंड

हॉकी की ‘हैट्रिक गर्ल’ को राष्ट्रपति भवन से आया निमंत्रण, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी वंदना कटारिया

-
उत्तराखंड

300 खिलाड़ियों पर भारी पड़ा 9 साल का बच्चा, शिवाय बने फीडे रेटिंग चैंपियन, कोरोना ने बना दिया चेस प्लेयर

-
खेल

CWG 2026: वेटलिफ्टिंग में राजा मुथुपांडी ने भारत को दिलाया सिल्वर, शानदार प्रदर्शन जारी

-
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला

Load More
Next Post
-

कांग्रेस पार्टी के लोग घोटाले करके सिर्फ अपनी तिजोरियां भरते हैं: मुख्यमंत्री धामी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved