Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

सर्किट हाउस काठगोदाम में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करते मंत्री जोशी।

by Rajendra Joshi
January 19, 2023
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

लखपति दीदी योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जुड़ी महिलाओं को लखपति बनाने के लिए मंत्री ने कार्य योजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश।

हल्द्वानी 19 जनवरी। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री
गणेश जोशी ने सर्किट हाउस काठगोदाम में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने जिलाधिकारी के नवीन पहल, विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनके अनुभवों का अनुप्रयोग करने के निर्देश विकास विभाग को दिए। कहा कि जिलाधिकारी के अभिनव प्रयास व अनुभव पहाड़ के विकास में सहयोगी की भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर मंत्री ने जिलाधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए जनपद में उद्यान विभाग के अंतर्गत कीवी, सेब मिशन के लिए अतिरिक्त धनराशि देने की बात भी कही।

-


मंत्री जोशी ने जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम व प्रशिक्षण में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से भोजन की व्यवस्था कराने को कहा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई लखपति दीदी योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जुड़ी महिलाओं को लखपति बनाने हेतु कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के जीवन मे उन्नयन हेतु योजना शुरू की गई है जिससे वे सशक्त व आत्मनिर्भर बनकर अपना जीवन व्यतीत कर सके।
बैठक में जिलाधिकारी ने मंत्री जोशी को बताया कि जनपद के काश्तकारों की आय बढ़ाने हेतु विकास खण्ड स्तर की भौगोलिक विशेषता के आधार पर क्लस्टर तैयार किये जा रहे है। इससे उत्पादन अधिक होने के साथ ही विपणन में भी आसानी होगी। इसके साथ ही मंडुवे के अनुसार ही झंगोरा का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कराने व मिड डे मिल में चावल के स्थान पर झंगोरा को भोजन में शामिल करने की बात भी कही। इससे जिससे काश्तकारों की आय में वृद्धि व बच्चों को पौष्टिक भोजन भी मिल सकेगा।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग 75 अमृत सरोवर लक्ष्य के सापेक्ष 87 निर्मित किये गए है। कमल क्लस्टर बेकरी, भीमताल के ग्रोथ सेंटर की अध्यक्ष सीमा बोहरा ने मंत्री को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये गए बेकरी उत्पादों को भेंट किया।

Tags: उद्यान अधिकारी आर के सिंहकृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी ऋतु कुकरेतीजिला विकास अधिकारी गोपाल गिरीजिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जे एस बिष्टजिलाध्यक्ष प्रताप बिष्टपरियोजना निदेशक अजय सिंहमहामंत्री नवीन भट्ट सहितमुख्य कृषि अधिकारी वी के सिंहविधायक राम सिंह कैड़ासरिता आर्यसहायक परियोजना निदेशक शिल्पी पन्त

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

अधिकारी अनावश्यक कमरे न घेरे, जिनकी आवश्यकता वही रुकें: महाराज

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved