Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

National Games 2024: जान से जुटें युवा अधिकारी : रेखा आर्या

by Rajendra Joshi
December 17, 2024
in खेल
0
-
ADVERTISEMENT
  • प्रदेश को मिले 34 नये क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी

National Games 2024: सीएम आवास में मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र देहरादून : प्रदेश को 34 नये क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मिल गए हैं। मंगलवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री और खेल मंत्री रेखा आर्या ने नवनियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने नए अधिकारियों से कहा कि उनके सामने सबसे पहला लक्ष्य राष्ट्रीय खेल का है और उन्हें आज से ही राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए जी जान से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का जो खेल ढांचा खड़ा किया है उसकी देखभाल और सुरक्षा भी नए अधिकारियों की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

-

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय खेल के बाद भी लगातार ब्लॉक स्तर पर नए खिलाड़ियों की ग्रूमिंग और उनकी तमाम प्रशिक्षण आदि सुविधाओं की जिम्मेदारी भी क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारियों को उठानी है, इसके लिए उन्हें अभी से तैयारी करनी होगी। खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से कुल 34 नए अधिकारियों का चयन किया गया है इनमें से उपस्थित 19 युवाओं को मंगलवार को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए गए, जो चयनित अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित नहीं हो पाए उन्हें जल्द ही नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे।

खेल मंत्री ने कहा कि विभाग में अब मैन पावर की कमी नहीं रहेगी जिससे विभाग के प्रदर्शन में और सुधार होगा। इस अवसर पर 11 लैब असिस्टेंट (फॉरेंसिक) को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए । साथ ही गृह विभाग के तहत 5 फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन वैन का लोकार्पण भी किया गया ।

आयोजन में विधायक दलीप सिंह रावत, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, गृह सचिव शैलेश बगोली, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रशांत आर्या आदि मौजूद रहे।

Tags: breaking newsCabinet minister rekha aryalatest newsNational Games 2024

Related Posts

-
उत्तराखंड

हॉकी की ‘हैट्रिक गर्ल’ को राष्ट्रपति भवन से आया निमंत्रण, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी वंदना कटारिया

-
उत्तराखंड

300 खिलाड़ियों पर भारी पड़ा 9 साल का बच्चा, शिवाय बने फीडे रेटिंग चैंपियन, कोरोना ने बना दिया चेस प्लेयर

-
खेल

CWG 2026: वेटलिफ्टिंग में राजा मुथुपांडी ने भारत को दिलाया सिल्वर, शानदार प्रदर्शन जारी

-
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला

Load More
Next Post
-

अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान को दें प्राथमिकता: अनिल विज

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved