Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

National Game: खिलाड़ियों के लिए खुले ओपन ट्रायल के द्वार

by Rajendra Joshi
December 27, 2024
in खेल
0
-
ADVERTISEMENT
  • राज्य खेल से चूके खिलाड़ियों के लिए आई नए वर्ष पर अच्छी खबर

उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने कहा कि पारदर्शिता का पूरा ख्याल रहेगा

National Game : राष्ट्रीय खेलों की तेज होती तैयारियों के बीच ओपन ट्रायल के दरवाजे भी खुल गए हैं। हैंडबाॅल व वाॅलीबाॅल के उन खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है, जो कि राज्य खेलों में किन्हीं कारणों से भाग नहीं ले पाए थे। अब एक जनवरी 2025 को ऐसे खिलाड़ी ओपन ट्रायल में भाग ले पाएंगे। उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने कहा है कि ओपन ट्रायल के दौरान पारदर्शिता का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

-

38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए कई स्तरों पर तैयारियां चल रही हैं। विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन स्थितियों के बीच, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डा डीके सिंह की ओर से जिला संघों को भेजे गए पत्र में एक जनवरी को ओपन ट्रायल कराने की जानकारी दी गई है। एक जनवरी को रूद्रपुर के श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रूद्रपुर में हैंडबाॅल व वाॅलीबाॅल का यह ओपन ट्रायल होगा।

ओपन ट्रायल प्रतिभाशाली एथलीटों का अधिकतम प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। यह पहल उन योग्य खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने से जुड़ी है, जो अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण हाल ही में संपन्न राज्य खेलों में भाग लेने में असमर्थ रहे। राष्ट्रीय स्तर पर हमारे राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें विकसित करने में ये ट्रायल महत्वपूर्ण साबित होंगे।
डा डीके सिंह, महासचिव उत्तराखंड ओलंपिक संघ

Tags: breaking newslatest news

Related Posts

-
उत्तराखंड

हॉकी की ‘हैट्रिक गर्ल’ को राष्ट्रपति भवन से आया निमंत्रण, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी वंदना कटारिया

-
उत्तराखंड

300 खिलाड़ियों पर भारी पड़ा 9 साल का बच्चा, शिवाय बने फीडे रेटिंग चैंपियन, कोरोना ने बना दिया चेस प्लेयर

-
खेल

CWG 2026: वेटलिफ्टिंग में राजा मुथुपांडी ने भारत को दिलाया सिल्वर, शानदार प्रदर्शन जारी

-
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला

Load More
Next Post
-

वीर बाल दिवस के उपलक्ष में आयोजित कीर्तन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved