Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

National Game: फाइनल में प्रदेश के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंची खेल मंत्री

by Rajendra Joshi
February 6, 2025
in खेल
0
-
ADVERTISEMENT
  • मंत्री रेखा आर्या ने देखे एक्सट्रीम सलालम के सेमीफाइनल और फाइनल मैच

National Game: सलालम और बीच वॉलीबॉल के पदक विजेताओं को पहनाए मेडल पौडी / टिहरी 6 फरवरी। गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या पौड़ी जनपद के फूल चट्टी में आयोजित हो रही एक्सट्रीम सलालम प्रतियोगिताओं के फाइनल और सेमीफाइनल मैच मे खेल रहे उत्तराखंड के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंची। खेल मंत्री ने एक्सट्रीम सलालम और बीच वॉलीबॉल के पदक विजेताओं को पदक वितरित किए। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मां गंगा की कल कल करती लहरों के बीच तेज प्रवाह की चुनौतियों से जूझते खिलाड़ियों के कौशल को देखना बहुत रोमांचक अनुभव रहा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने एक्सट्रीम सलालम की K1 mens final इवेंट में जनपद टिहरी निवासी अमित थापा को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी।

इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने टिहरी जनपद के शिवपुरी में आयोजित हो रहे बीच वालीबॉल इवेंट के पदक विजेताओं को मेडल प्रदान किए और उन्हें उनके शानदार खेल और जीत के लिए बधाई दी।

यहां खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड ने इन खेलों के आयोजन में अतिथि देवो भव: के भाव को सही अर्थों में चरितार्थ करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि एक खेल मंत्री के तौर पर मुझे खुशी है कि हमारे मेहमान देवभूमि से खुशनुमा यादें लेकर लौट रहे हैं।

इस मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह , डीओसी बिल्किस मीर, कुलदीप सिंह और ग्रीस से यहां कोचिंग देने के लिए आए क्रिस्टो आदि मौजूद रहे।

Tags: breaking newsCabinet minister rekha aryalatest news

Related Posts

-
उत्तराखंड

हॉकी की ‘हैट्रिक गर्ल’ को राष्ट्रपति भवन से आया निमंत्रण, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी वंदना कटारिया

-
उत्तराखंड

300 खिलाड़ियों पर भारी पड़ा 9 साल का बच्चा, शिवाय बने फीडे रेटिंग चैंपियन, कोरोना ने बना दिया चेस प्लेयर

-
खेल

CWG 2026: वेटलिफ्टिंग में राजा मुथुपांडी ने भारत को दिलाया सिल्वर, शानदार प्रदर्शन जारी

-
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला

Load More
Next Post
-

House of Himalaya को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में जनपदवार प्लानिंग की जाए- कृषि मंत्री गणेश जोशी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved