Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

रहस्यमयी पत्थरबाजी से दहशत में नैनीताल के लोग, रातभर कर रहे पहरेदारी, पढ़ें पूरी खबर

by Rajendra Joshi
July 18, 2026
in उत्तराखंड
0
-
ADVERTISEMENT

नैनीताल में अंधेरा होते ही घरों पर पत्थर बरसने से लोग दहशत में हैं. स्थानीय लोग रात भर उठकर पहरेदारी कर रहे हैं.-

नैनीताल:नैनीताल के जिला पंचायत और अपर मॉल रोड क्षेत्र में इन दिनों रहस्यमयी पत्थरबाजी से स्थानीय लोग दहशत में हैं. शहर के इन क्षेत्र में पिछले करीब 10–11 दिनों से हर रात लगभग 8 बजे के बाद अचानक घरों की छतों पर पत्थर गिरने लगते हैं. यह सिलसिला देर रात 12 से 1 बजे तक जारी रहता है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है. स्थानीय निवासी चंपा, सुरेश और निर्मल का कहना है कि शुरुआत में इसे शरारती तत्वों की हरकत समझा गया, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं के बाद मामला और अधिक संदिग्ध प्रतीत होने लगा है.

लोगों ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से भी की है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो दिनों तक रात में जंगल क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति हाथ नहीं लगा. स्थानीय निवासी चंपा ने बताया कि इस घटना से परिवारों का सामान्य जीवन प्रभावित हो गया है. बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं और महिलाएं शाम ढलते ही भय के साये में घरों में रहने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि जैसे ही रात के आठ बजते हैं, घरों की छतों पर अचानक पत्थर गिरने लगते हैं. पुलिस को शिकायत देने के बावजूद अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है.

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने स्वयं भी जंगल में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. वहीं, सुरेश चंद भट्ट ने बताया कि जिला पंचायत परिसर, गेस्ट हाउस के ऊपर वाले जंगल और आसपास के क्षेत्र से आबादी की ओर पत्थर फेंके जाने की आशंका है. उनके अनुसार करीब 10–11 दिन पहले शुरू हुई यह घटना अब लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं. स्थानीय निवासी निर्मल का कहना है कि अब इस इलाके में रहना मुश्किल हो गया है. लगातार हो रही पत्थरबाजी से लोग परेशान हैं, लेकिन अब तक कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति पकड़ में नहीं आया है.

स्थानीय लोगों की कुछ दिन पूर्व शिकायत को कोतवाली पुलिस को मिली थी।जिसके आधार पर क्षेत्र के जंगल में कांबिंग की गई है फिलहाल कोई संदिग्ध पुलिस को दिखाई नहीं दिया है फिर भी स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जंगल और आबादी वाले क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
-श्याम बोरा, एसआई कोतवाली नैनीताल-

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग एकजुट होकर पत्थर फेंकने वालों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है.लगातार हो रही इस रहस्यमयी पत्थरबाजी ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों का जल्द पता लगाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved