Retail
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय
No Result
View All Result
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय
No Result
View All Result
New Logo Copy 2 1
No Result
View All Result

ई-रक्तकोष पोर्टल पर एक लाख से अधिक ने किया पंजीकरण

by Rajendra Joshi
September 29, 2023
in देहरादून
0
-

देहरादून। राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति कितनी संजीदा है इस बात का अनुमान प्रदेश में आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान पंजीकरण से लगाया जा सकता है। राज्य में 17 सितम्बर से आतिथि तक आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत एक लाख से अधिक लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान हेतु ई-रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकरण कराने का पूरे देश में रिकॉर्ड कायम किया है। इस प्रकार राज्य में विगत दो वर्षों के दौरान स्वैच्छिक रक्तदान हेतु एक लाख 94 हजार से अधिक लोगों ने ई-रक्तकोष पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा लिया है जिसको आगामी दो अक्टूबर तक दो लाख के पार करने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि सेवा पखवाडे के अंतर्गत 17 सितम्बर 2023 से आयोजित 654 रक्तदान शिविरों में 6 हजार 335 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर 2023 से आगामी 02 अक्टूबर 2023 तक देशभर में आयुष्मान भव अभियान के तहत सेवा पखवाड़े का आयोजन किया गया है। जिसमें आयुष्मान आपके द्वार 3.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही वृहद रूप से रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत राज्य में भी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल पर प्रत्येक जनपद में राजकीय चिकित्सा केन्द्रों, वेलनेस सेंटरों एवं शिक्षण संस्थानों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में एनएसएस, स्काउट्स-गाइड्स, रोवर्स-रेंजर्स, रेडक्रॉस व रेखीय विभागों के सहयोग से रक्तदान हेतु जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही रक्तदान शिविरों का संचालन किया गया है। सेवा पखवाड़े के तहत अब तक 654 रक्तदान शिविरों में 17 सितम्बर से 29 सितम्बर तक एक लाख 08 हजार 194 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान हेतु भारत सरकार के पोर्टल ई-रक्तकोष पर अपना पंजीकरण कराया है, जोकि सेवा पखवाड़े के दौरान रखे गये एक लाख पंजीकरण के निर्धारित लक्ष्य को पहले ही पार कर चुका है। जबकि गत वर्ष सेवा पखवाडे के दौरान आयोजित रक्तदान शिविरों में 54 हजार 756 लोगों एवं अन्य मौकों पर 31207 लोगों स्वैच्छिक रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया था। इस प्रकार राज्य में विगत दो वर्षों में आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत स्वैच्छिक रक्तदान कराने वालों की संख्या एक लाख 94 हजार 157 पहुंच गई है। दूसरी ओर 17 सितम्बर 2023 से अबतक सेवा पखवाडे के अंतर्गत प्रदेशभर में 6 हजार 335 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान भी किया है। रक्तदान शिविरों में देहरादून जनपद में सर्वाधिक 19412, पिथौरागढ़ में 17375, नैनीताल 12225, पौड़ी गढ़वाल 10550, टिहरी गढ़वाल 10348, हरिद्वार 9586, ऊधमसिंह नगर 9252, अल्मोड़ा 6591, चमोली 3357, उत्तरकाशी 3400, चम्पावत 2462, रूद्रप्रयाग 1884 तथा बागेश्वर में 1752 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया है। इसी प्रकार सर्वाधिक 2242 लोगों ने  देहरादून में स्वैच्छिक रक्तदान किया। जबकि हरिद्वार में 1359, ऊधमसिंह नगर में 1007, नैनीताल में 871, पौड़ी गढ़वाल में 235, पिथौरागढ़ में 206, टिहरी गढ़वाल 69, बागेश्वर 68, चमोली 65, चम्पावत 63, अल्मोड़ा 61, रूद्रप्रयाग 52, तथा उत्तरकाशी में 37 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 तक देशभर में सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान उत्तराखंड में भी प्रत्येक जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही रक्तदान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। जिनमें अब तक एक लाख 8 हजार 194 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान हेतु अपना पंजीकरण कराया है जोकि एक लाख के लक्ष्य को भी पार कर गया है यहा पूरे देश में पंजीकरण का सर्वाधिक आंकडा है।- डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

Tags: breaking news

Related Posts

-
देहरादून

जनपद में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार, घबराने की आवश्यकता नहीं-जिला पूर्ति अधिकारी

-
देहरादून

जैविक और प्राकृतिक खेती पर सरकार का विशेष फोकस : गणेश जोशी

-
देहरादून

SIR अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, डीएम ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Load More
Next Post

राजकीय पॉलिटेक्निक देहरादून में IMA BLOOD BANK की सहायता से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, अध्यापकों सहित छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

https://youtu.be/RTavslw56mA
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • देश
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • हिमाचंल प्रदेश
    • हरियाणा
    • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊं
      • अल्मोड़ा
      • चम्पावत
      • उधम सिंह नगर
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • बागेश्वर
    • गढ़वाल
      • उत्तरकाशी
      • चमोली
      • देहरादून
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
  • राजनीति
  • धर्म संस्कृति
  • शिक्षा/रोजगार
  • वायरल
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • दुनिया
  • संपादकीय

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved