Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

किसान एप से होगी कृषकों को लाभ देने वाली योजना की मॉनिटरिंग।

by Rajendra Joshi
April 30, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

Monitoring of schemes giving benefits to farmers will be done through Kisan App.

दो मई को चम्पावत जनपद में आयोजित होगा ‘‘किसान भागेदारी प्राथमिकता हमारी’’ कार्यशाला : मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून, 30 अप्रैल, कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कृषि एवं उद्यान विभाग की एक अहम बैठक अपने कैम्प कार्यालय में ली जिसमें कृषि एवं औद्यानिक गतिविधियों के समग्र विकास हेतु रणनीति तैयार करने एवं कृषकों को पारदर्शितापूर्ण लाभान्वित करने के लिए पी0एम0यू0 के गठन किया जाने, किसान एप तैयार किया जाने तथा ‘‘किसान भागेदारी प्राथमिकता हमारी’’ कार्यशालाओं के तहत किसान फसल बीमा कार्यशालाओं के आयोजन जैसे विषयों पर निर्देश दिए गए।

(KISHAN APP)

-
कृषि विभाग की बैठक लेते मंत्री गणेश जोशी

इस हेतु देश के अन्य राज्यों द्वारा गठित पी0एम0यू0 एवं किसान एप का अध्ययन कर यथाशीघ्र प्रस्ताव तैयार किया जाय। किसान एप के माध्यम से कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का सुगमतापूर्वक अनुश्रवण, नियोजन करते हुए भविष्य की कार्य योजना तैयार की जाय।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखण्ड सरकार के कुशल निर्देशन में किसान सम्मान निधि से लाभान्वित कृषकों को भविष्य में भी समयान्तर्गत धनराशि प्रदान की जाए। अधिक से अधिक किसानों को कृषक हित में संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाय।
पर्वतीय जनपदों में कृषि एवं औद्यानिक फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देते हुए कृषकों को प्रोत्साहित करने हेतु जनपद/विकासखण्ड स्तर पर वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायें। जिसमें ग्राम्य विकास विभाग के अन्तर्गत पंजीकृत समूहों (मुख्य रूप से महिलाओं) को भी प्रतिभाग कराया जाय। इस क्रम में 02 मई, को जनपद चम्पावत में ‘‘किसान भागेदारी प्राथमिकता हमारी’’ के अन्तर्गत फसल बीमा कार्यशाला तथा अन्य किसान योजनाओं की जानकारी देने तथा किसानों को ऑन द स्पॉट योजना का लाभ देने हेतु प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाय। जिसमें कृषि/उद्यान विभाग के समस्त रेखीय विभागों के साथ-साथ ग्राम्य विकास विभाग की भी प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाय।
इस बैठक में डा0 राम बिलास यादव, अपर सचिव, कृषि, आनन्द स्वरूप, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, यू0एस0आर0एल0एम0, डा0 एच0एस0 बवेजा, निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, गौरीशंकर, निदेशक, कृषि उपस्थित रहे।

Tags: अपर सचिवआनन्द स्वरूपउत्तराखण्ड सरकारउद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करणकिसान भागेदारी प्राथमिकता हमारीकृषिगौरीशंकरचम्पावतडा0 एच0एस0 बवेजाडा0 राम बिलास यादवनिदेशकमुख्य कार्यकारी अधिकारीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीयू0एस0आर0एल0एम0

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
FILE PHOTO

कल उज्ज्वला दिवस के अवसर पर 5000 एलपीजी पंचायतों का आयोजन।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved