Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

विधायक पुण्डीर ने चायबागान में कारगिल शहीद सुरेन्द्र सिंह नेगी द्वार का किया लोकार्पण

by Rajendra Joshi
May 17, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून/विकासनगर : रविवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के चायबागान मुख्य मार्ग पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने कारगिल युद्ध के अमर शहीद सुरेन्द्र सिंह नेगी की स्मृति में निर्मित “शहीद सुरेन्द्र सिंह नेगी द्वार 19 गढ़वाल राइफल” का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक पुण्डीर समेत क्षेत्रवासियों, पूर्व सैनिकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस एवं राष्ट्रसेवा को नमन किया गया।

इस दौरान विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने कहा कि कारगिल के वीर शहीदों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता, वहीं शहीद सुरेन्द्र सिंह नेगी ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान देकर पूरे क्षेत्र एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति को जीवंत बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है तथा आने वाली पीढ़ियों को उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा मिलती रहे, इसी उद्देश्य से इस शहीद द्वार का निर्माण कराया गया है।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि लगातार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा इस दौरान उन्होंने उपस्थित युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए देशसेवा की भावना अपनाने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद के नाम पर निर्मित यह द्वार क्षेत्र के लिए गौरव एवं प्रेरणा का प्रतीक बनेगा।

इस अवसर पर पार्षद अनिल नौटियाल, बद्री केदार गढ़वाल महासभा देहरादून के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नेगी, उपाध्यक्ष विनीता गौड़, सचिव राजेश्वरी रावत, कोषाध्यक्ष रंजना नेगी, एमडीडीए के अधिकारीगण, पूर्व सैनिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Tags: Sahdev Singh Pundir

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

पंतनगर विश्वविद्यालय में शोध, नवाचार एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने पर मंथन

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved