Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

मंत्री रेखा आर्या ने अपने हाथों से बनाकर बच्चों को खिलाई खिचड़ी

by Rajendra Joshi
January 14, 2025
in खेल
0
-
ADVERTISEMENT
  • खेल मंत्री ने शिशु सदन के अनाथ बच्चों संग मनाया मकर सक्रांति और घुघुति त्यौहार
  • मंत्री ने बच्चों संग पिट्टू खेला और पतंगबाजी भी की

देहरादून, 14 जनवरी। राजकीय शिशु सदन में रहने वाले अनाथ बच्चों के लिए 14 जनवरी का दिन बहुत खास रहा । मकर संक्रांति और घुघुति त्यौहार के अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने खुद अपने हाथों से खिचडी बनाकर इन बच्चों को परोसी । साथ ही खेल मंत्री ने इन बच्चों के साथ करीब 2 घंटे तक पिट्ठू खेला और पतंगबाजी भी की ।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने इन बच्चों को मंगलवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमंत्रित किया था। खेल मंत्री रेखा आर्य बताया कि विभागीय मंत्री होने के नाते वे खुद ही इन बच्चों की अभिभावक भी हैं इसलिए उन्होंने इन बच्चों के अपने परिवार संघ यह त्यौहार मनाने का फैसला किया था। मंत्री ने बच्चों संग घुघुति की विशेष माला तैयार कर सभी बालिकाओं को माला पहनाई और उनका तिलक किया। इसके बाद मंत्री रेखा आर्या ने मकर संक्रांति की खिचड़ी अपने हाथों से तैयार कर खुद ही बच्चों को परोसी और मंत्री ने खुद भी उनके बीच पंगत में बैठकर खिचड़ी और हलवे का लुत्फ लिया। इसके बाद बारी थी पतंगबाजी की ।

-

मंत्री ने काफी देर तक बालिकाओं के साथ पतंगबाजी में हाथ आजमाए। उनके साथ करीब दो घंटे तक परंपरागत खेल पिट्ठू भी खेला। उसके बाद खेल मंत्री ने सभी बच्चों को खेल सचिवालय में अपना कार्यालय में बुलाया और वहां उनसे एक-एक कर बातचीत की। इस मौके पर खेल निदेशक प्रशांत आर्य, मोहित चौधरी, उप जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट आदि मौजूद रहे ।

राष्ट्रीय खेल उद्घाटन समारोह के लिए किया आमंत्रित

खेल मंत्री रेखा आर्या ने शिशु सदन के सभी बच्चों को 28 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय खेल उद्घाटन समारोह के लिए भी विशेष रूप से आमंत्रित किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि उस दिन वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा खेल मंत्री ने खुद ही बच्चों को पूरे खेल परिसर में घुमाया और उन्हे एक-एक चीज के बारे में जानकारी दी। खेल मंत्री ने बताया कि इन बच्चों में से जिनकी खेलों में रुचि होगी उन्हें बालक और बालिका खेल छात्रावास में एडमिट कराया जाएगा।

Tags: breaking newsCabiner Minister Rekha Aryalatest news

Related Posts

-
उत्तराखंड

हॉकी की ‘हैट्रिक गर्ल’ को राष्ट्रपति भवन से आया निमंत्रण, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी वंदना कटारिया

-
उत्तराखंड

300 खिलाड़ियों पर भारी पड़ा 9 साल का बच्चा, शिवाय बने फीडे रेटिंग चैंपियन, कोरोना ने बना दिया चेस प्लेयर

-
खेल

CWG 2026: वेटलिफ्टिंग में राजा मुथुपांडी ने भारत को दिलाया सिल्वर, शानदार प्रदर्शन जारी

-
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला

Load More
Next Post
-

पौड़ी अस्पताल में कतिपय समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने तलब की रिपोर्ट

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved