Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं से मुलाक़ात करते मंत्री गणेश जोशी।

by Rajendra Joshi
December 15, 2022
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून, 15 दिसम्बर। बीजेपी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष रहे हरबंस कपूर की प्रथम पुण्यतिथि पर देहरादून स्थित आत्माराम धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग कर स्वर्गीय विधायक हरबंस कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आए 110 से अधिक लोगों ने बढ़चढ़कर शिविर में रक्तदान किया। शिविर का आयोजन महंत इंद्रेश अस्पताल द्वारा किया गया।

-

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में स्व.हरबंस कपूर की प्रथम पुण्यतिथि पर फल वितरण, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठतम विधायकों में से एक हरबंस जी ने अनेक संघर्षों से पार्टी संगठन को खड़ा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
वह हमेशा ही बच्चों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा मैं आज जो भी हूं, सब कपूर साहब का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा स्व.हरबंस कपूर की सियासी व्यवहार कुशलता उन्हें दूसरों से अलग करती थी। प्रदेश के हित में दिए गए उनके योगदान के लिए उन्हें सदैव स्मरण रखा जाएगा।

-

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर, रेशम फेडरेशन अध्यक्ष अजीत चौधरी, अमित कपूर, अतुल,कपूर, बबलू बंसल, नंदनी शर्मा, बिजेंद्र थपलियाल, संतोष कोठियाल, आदित्य चौहान, रमेश काला, समिधा गुरुंग, शेखर नौतियाल, संजय सिंघल, महेंद्र कौर कुकरेजा, अंकित अग्गरवाल, अर्चना पुंडीर, मीनाक्षी मौर्य,अतुल बिष्ट,सूरज बिष्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Tags: अंकित अग्गरवालअतुलअतुल बिष्टअमित कपूरअर्चना पुंडीरआदित्य चौहानकपूरनंदनी शर्माबबलू बंसलबिजेंद्र थपलियालबीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीरमहेंद्र कौर कुकरेजामीनाक्षी मौर्यरमेश कालारेशम फेडरेशन अध्यक्ष अजीत चौधरीविधायक सविता कपूरशेखर नौतियालसंजय सिंघलसंतोष कोठियालसमिधा गुरुंगसूरज बिष्ट

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
-

सिंचाई एवं पंचायतीराज विभाग की कई कल्याणकारी योजनाओं का किया शिलान्यास’’

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved