Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

जैंतनवाला में जल जीवन मिशन के अर्न्तगत करोड़ो की लागत की पेयजल योजनाओं की मंत्री जोशी ने किया शिलान्यास।

by Rajendra Joshi
December 18, 2022
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

जैंतनवाला में जल जीवन मिशन के अर्न्तगत करोड़ो की लागत की पेयजल योजनाओं की मंत्री जोशी ने किया शिलान्यास। मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 19 पात्र परिवारों को आवासों के स्वीकृति पत्रों का भी किया वितरण।*देहरादून,18 दिसम्बर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून के जैंतनवाला में जल जीवन मिशन के अर्न्तगत मसूरी विधानसभा के हरियावालाखुर्द के लिए (रुपये 267.84 लाख) एवं घंघोड़ा की पेयजल योजना के लिए (रुपये 284.78 लाख) की योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 19 पात्र परिवारों को आवासों के स्वीकृति पत्रों का भी वितरण किया।

-

इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि घंघोड़ा में पेयजल योजना (रु.284.78 लाख) की लागत से इस योजना के अर्न्तगत चांदमारी एवं जमुनापानी गांव के कुल 392 परिवार लाभावन्वित होंगे। इसमें लगभग 3.75 किमी० पाईप लाईन का निर्माण होगा। इसी प्रकार हरियावाला खुर्द पेयजल योजना (रु.267.84 लाख) की लागत से इस योजना के अर्न्तगत हरियावाला खुर्द, नागनाथ, जैतनवाला के कुल 373 परिवार लाभावन्वित होंगे। इसमें लगभग 4 किमी0 पाईप लाईन का निर्माण होगा। इस प्रकार दोनों गांवों के लिए बनने वाली रुपये 552.62 लाख की योजनाओं से गांव के 3200 से अधिक लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी। इन पेयजल योजनाओं के बनने के बाद इस क्षेत्र की पेयजल की समस्या का दीर्घकालीन समाधान होगा। मंत्री जोशी ने कहा हमारी सरकार जिस योजना का शिलान्याश करतीं है उसका जल्दी लोकार्पण भी करती है उन्होंने कहा अक्टूबर माह में इस योजना का लोकार्पण किया जाएगा। मंत्री जोशी ने कहा कुछ समय पहले ही हमने गढ़ी कैंट में पेयजल की आपूर्ति के लिए नलकूप एवं ओवरहेड टैंक का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा गंगोल पंडितवाड़ी, गजियावाला, गल्जवाड़ी एवं विलासपुर काड़ली के लिए भी पेयजल योजनाऐं बन चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, आज हम गांव के 19 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास आवंटन की स्वीकृति के पत्र भी दिये हैं।मंत्री जोशी ने कहा बिष्टगांव में सोलर युक्त पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूर्ण होने वाला है, जल्द ही हम उसका भी शुभारम्भ करेंगे। मंत्री जोशी ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रारम्भ 2016-17 में हुआ। इस योजना के प्रारम्भ के बाद उत्तराखण्ड को 47654 आवासों का टार्गेट मिला, जिसमें से 38522 मकान आवंटित हो चुके हैं।

-

मंत्री ने कहा मुझे यह बताते हुए खुशी होती है कि प्रदेश में अब तक 27525 मकान पूर्ण हो चुके हैं। अभी एक माह पूर्व हमें 18602 आवासों का टारगेट मिला है। हमारा लक्ष्य है कि इस माह में ही आवास आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए। मंत्री ने कहा जब आप घर बनाने जाऐंगे तो आपको लगभग कुल मिलाकर 1.62 लाख मिलेंगे। जिसमें 1.30 लाख भारत सरकार से तथा 5000 रुपये मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया जाएगा। मंत्री जोशी ने कहा सरकार ने न सिर्फ आवास दिये हैं बल्कि यह भी सुनिश्चित किया है कि बिजली, पानी, गैस आदि के लिए भी विभिन्न योजनाओं मिल सके, इस हेतु स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आजीविका संवर्धन का माध्यम भी सरकार ने उपलब्ध कराया है।

मंत्री जोशी ने कहा केन्द्र एवं राज्य की सरकारों ने आमजनमानस के लिए उसके जन्म से लेकर अंतिम समय तक के लिए विभिन्न योजनाऐं बनायी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ काम कर रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, संध्या थापा, ग्राम प्रधान सागर सिंह, ग्राम प्रधान दुर्गा राय,मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, वंदना बिष्ट, नैन सिंह पंवार, राम बहादुर खत्री, तेज बहादुर खत्री, प्रेम सिंह पंवार, ग्राम प्रधान लव कुमार, मीना देवी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags: इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीरग्राम प्रधान दुर्गा रायग्राम प्रधान लव कुमारग्राम प्रधान सागर सिंहतेज बहादुर खत्रीनैन सिंह पंवारप्रेम सिंह पंवारमंडल अध्यक्ष पूनम नौटियालराम बहादुर खत्रीवंदना बिष्टसंध्या थापा

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

कैंप कार्यालय में (COSAMB) के रीजनल डायरेक्टर ने मंत्री जोशी से की शिष्टाचार भेंट।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved