Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

मंत्री जोशी ने हाथीबड़कला में किया एच.डी.एफ.सी. बैंक की अत्याधुनिक सेवायुक्त शाखा का उद्घाटन।

by Rajendra Joshi
January 9, 2023
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

देहरादून, 09 जनवरी। प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को देहरादून के हाथीबड़कला स्थित एच.डी.एफ.सी. बैंक के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग किया। मंत्री गणेश जोशी ने एच.डी.एफ.सी. बैंक की अत्याधुनिक सेवायुक्त शाखा का उद्घाटन करते हुए कहा कि एच.डी.एफ.सी. बैंक देश के प्रमुख बैंकों में शुमार है। प्रदेश में अब तक 90 शाखाएं खुल चुकी है। मंत्री ने कहा यह बैंक अपने सामाजिक दायित्वों का अच्छी तरह निभा रहा है। मंत्री जोशी ने कहा बैंक ग्राहकों को सुविधा प्रदान करने और अधिक से अधिक बैंक की शाखाओं का विस्तार कर रहा है, जिससे आमजन लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा यह बैंक ग्रामीण विकास में बैंको की अहम भूमिका है मंत्री ने कहा यह बैक ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर फोकस कर रहा है।

-
-

मंत्री ने कहा कि वर्तमान में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से बैंक लोगों को लाभान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा आज का समय डिजिटल ट्रांजेक्शन का है और वर्तमान में देश तेजी से डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रहा है। मंत्री जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में आज सरकार डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में धनराशि जमा कर रही है। उन्होंने कहा कि इस शाखा के खुलने से क्षेत्र के लोगों को समय – समय पर ऋण संबंधी सहित अनेक सुविधाएं मिलेगी।

-
-

इस अवसर पर स्टेट सर्कल हैड बकुल सिक्का, बैंक मैनेजर रेखा पाठक उपाध्यय, सर्कल हैड तनुज रमन, विपिन,अनिल पाल, अर्चना डबराल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Tags: अनिल पालअर्चना डबरालकैबिनेट मंत्री गणेश जोशीगणेश जोशीबैंक मैनेजर रेखा पाठक उपाध्ययविपिनसर्कल हैड तनुज रमनस्टेट सर्कल हैड बकुल सिक्का

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

जोशीमठ के लिए एक-एक मिनट महत्वपूर्ण: चीफ सेक्रेटरी

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved