Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

टी०एच०डी०सी० द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों को कम्प्यूटर वितरण करते मंत्री जोशी

Minister Joshi distributing computers to various schools of Mussoorie assembly constituency by THDC

by Rajendra Joshi
November 22, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

देहरादून, 22 नवम्बर। प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को न्यू कैन्ट रोड स्थित कैंप कार्यालय में टीएचडीसी द्वारा वित्त पोषित छात्र छात्राओं के लिए मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों को 10 कम्प्यूटर वितरित किए। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नई टेक्नोलॉजी के जमाने में आज किसी भी क्षेत्र में सफल करियर बनाने के लिए छात्र-छात्राओं के पास कंप्यूटर की अच्छी जानकारी होने के साथ-साथ टेक्नोलॉजी की जानकारी होना बेहद आवश्यक है।
सभी छात्र-छात्राओं तक कंप्यूटर का ज्ञान और उसकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच बेहद ज़रूरी है। ऐसा करना इसलिए ज़रूरी है, ताकि वे उस कौशल (स्किल) को सीख सकें जिसकी आने वाले समय में मांग है। मंत्री जोशी ने कहा कि आज टेक्नोलॉजी का जमाना है और कोविड के बाद इसकी काफी आवश्यकता महसूस हुई है। मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से प्रदेश में 1200 से अधिक टावर स्वीकृत हुए हैं ।

-
सरकार दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी को लेकर निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी का लाभ छात्र छात्राओं को मिल सके । मंत्री जोशी ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती के लिए शिक्षित होना बहुत आवश्यक है,और प्रदेश सरकार का इस पर विशेष फोकस है इस दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है।

इन विद्यालयों को वितरित किए गए कंप्यूटर।

जीआईसी भागद्वारी खाल, सनातम धर्म कन्या इंटर कॉलेज मसूरी, सहनसाई इंटर कॉलेज राजपुर, गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज गढ़ी कैंट।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह, वंदना बिष्ट, युवा मोर्चा अजय सिंह, भारत सिंह नेगी, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Tags: गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेजजीआईसी भागद्वारी खालसनातम धर्म कन्या इंटर कॉलेज मसूरीसहनसाई इंटर कॉलेज राजपुर

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

हाईकमान के निर्देश पर चुनाव प्रचार को महाराज गुजरात रवाना

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved