Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

नैनीताल जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने रामनवमी पर किया कन्या पूजन, माँ दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कि कामना

by Rajendra Joshi
March 30, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

रामनगर(नैनीताल): नैनीताल जिले की प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज रामनवमी के अवसर पर रामनगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर चैत्र नवरात्र के अवसर पर कन्याओं और बटुकों का पूजन अर्चन किया।मंत्री रेखा आर्या ने पहले कन्याओं के पांव पखारे व इसके बाद उन्हें चुनरी उड़ाकर माथे पर तिलक लगाया और उन्हें भोजन कराए।

-

उन्होंने कन्या पूजन के पहले आदि शक्ति मां भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना की उसके बाद मां दुर्गा के विभिन्न नौ रूपों के प्रति कन्याओं की पूजा अर्चन की और विधि विधान और श्रद्धा और सम्मान का भाव रखते हुए इस कार्य को संपन्न किया।कहा कि आज नवरात्र की नवमी तिथि है, चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रथम 9 तिथियों में नारी शक्ति मां भगवती की विशेष अनुष्ठान आयोजन नवरात्र के रूप में सनातन धर्मावलियों के द्वारा किया जाता है।

-

इस अवसर पर परंपरागत रूप से 9 दिनों तक आदिशक्ति मां भगवती जो यह पूरे जगत की आदिशक्ति है कि अनुष्ठान पूजन के उपरांत मातृशक्ति के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए कुंवारी कन्याओं के पूजन का कार्यक्रम अभी यहां पर संपन्न हुआ है।

-

उन्होंने कहा कि, भारतीय परंपरा में मातृशक्ति का सदैव सर्वोपरि स्थान रहा है, और उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस पवित्र कार्यक्रमों के साथ जुड़ने का सौभाग्य पूरे देशवासियों को प्राप्त होता है। कहा की आज नवमी की स्थिति पर कुंवारी कन्याओं के पूजन का नवदुर्गा स्वरूप 9 कन्याओं के पूजन का कार्य यहां पर संपन्न हुआ है।

-

यह पर्व हम सभी को दृढ़ता के साथ सच्चाई के मार्ग पर चलने एवं अपने जीवन से बुराइयों का समूल नाश करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रामनगर रेखा रावत जी,सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत जी,जे.सी. लोहानी जी,नरेंद्र शर्मा जी,मनमोहन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: breaking newsCabinet minister rekha aryalatest newsजे.सी. लोहानी जीनरेंद्र शर्मा जीब्लॉक प्रमुख रामनगर रेखा रावत जीमनमोहनसांसद प्रतिनिधि इंदर रावत जी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

नैनबाग में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वार्ता करती नेहा जोशी

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved