Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

मंत्री गणेश जोशी ने US Nagar पहुॅच जिला योजना, राज्य व केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा की।

by Rajendra Joshi
July 31, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

US Nagar : उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि धनराशि का सदुपयोग करते हुए योजनाएं समय से कराना सुनिश्चित करें और योजनाओं के निर्माण में गुणवत्ता के साथ किसी भी दशा में समझोता नहीं किया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिये कि जो भी बड़ी योजनाएं हैं, उन्हें राज्य योजना में शामिल करने हेतु शासन में प्रस्ताव भेजा जाये। उन्होंने नलकूप विभाग को विकासखण्ड रूद्रपुर की सिसेया, गदरपुर की तिलपुरी, सितारगंज की गिधौर नलकूप निर्माण योजना को राज्य योजना में प्रस्तावित करने के निर्देश दिये।

-

उन्होंने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी विशेषकर, जल संस्थान, पेयजल निगम, लोनिवि, शहरी एवं पंचायतीराज विभाग आपसी तालमेल से कार्य करना सुनिश्चित करें ताकि ताकि नई सड़कों को पाइप लाइन आदि डालने के लिए खोदने की नोबत न आये और सड़क निर्माण से पहले ही खुदाई से सम्बन्धित कार्य सम्पन्न हो जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जनता की आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी होती है, इसलिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेते हुए योजनाऐं तैयार की जायें। उन्होंने पूरी जानकारियों एवं तैयारियों के साथ आगामी बैठक में प्रतिभाग करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिये।

-


उन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारी के रिक्त पद को भरने के लिए शासन में पत्र प्रेषित करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिये। उन्होंने आपदा से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि काशीपुर तथा बाजपुर क्षेत्र में आपदा से सम्बन्धित कार्य तेजी से किये जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि शहर में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिऐ कल्याणी नदी क्षेत्र का पूर्व में हुए सर्वे रिपोर्ट का परीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाये।


बैठक में जिलाधिकारी ने आपदा राहत हेतु वितरित धनराशि, किये जा रहे एवं प्रस्तावित कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद प्रभारी मंत्री द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन कराया जायेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि जिला योजना की प्रथम किस्त में 2090.53 लाख रूपये की धनराशि सम्बन्धित विभागों को अवमुक्त की जा चुकी है। राज्य सैक्टर में 15873.17 लाख रूपये की धनराशि तथा केन्द्र सैक्टर में 32936.26 लाख रूपए की धनराशि शासन स्तर से अवमुक्त की जा चुकी है। उन्होंने नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउण्ड में कूड़ा निस्ताररण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा तथा मेयर रामपाल सिंह ने भी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये।
बैठक से पूर्व जनपद प्रभारी मंत्री ने शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया।
बैठक में जिलाधिकारी उदयराज सिंह, मेयर रामपाल सिंह, विधायक शिव अरोरा, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी सहित जिला योजना समिति के सदस्य व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: US Nagarकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले लापता सैनिक रंजीत सिंह की माता, मंत्री बोले-खोजबीन में कोई कसर नहीं छोड़ेगी पुलिस

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved