Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

मसूरी में मंत्री गणेश जोशी की बड़ी बैठक — आपदा प्रभावित योजनाओं पर हुआ मंथन

by Rajendra Joshi
November 13, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

Dehradun News : प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में जल संस्थान, पेयजल निगम, लोक निर्माण विभाग व सिंचाई आदि विभागों के अधिकारियों के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं , पेयजल लाईनों, सड़क मार्गाें, पैदल मार्गोें, पुलिया आदि के निर्माण व सुदृढ़ीकरण कार्याें के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। बैठक में विधानसभा क्षेत्र मसूरी के क्षेत्र पंचायतों, ग्रामों व वार्डाें के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत लम्बित कार्याें के बारे में सम्बन्धित अधिकारियों को अवगत कराया तथा लम्बित कार्याें को शीघ्र पूर्ण किये जाने की मांग की।

बैठक में मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा के कारण क्षतिग्रस्त निर्माण व सुदृढ़ीकरण के जो कार्य अभी तक लम्बित पड़े हैं उनके निर्माण व सुदृढ़ीकरण में तेजी लाते हुए कार्याें को ससमय पूर्ण कर लिया जाय ताकि स्थानीय जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देंश दिये कि लम्बित पडे़ कार्याें के सम्बन्ध में सम्ब्न्धित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से समन्वय अवश्य स्थापित किया जाय ताकि कार्याें को पूर्ण करने में सुविधा रहे।

मंत्री ने कुछ योजनाओं को प्राथमिकता से लेने के निर्देंश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिनमें मसूरी पेयजल योजना जो यमुना नदी में सिल्ट आने के कारण प्रभावित हुई है के सम्बन्ध में मंत्री ने अपर सचिव पेयजल को निर्देश दिये कि सम्बधित योजना के दुरुस्त संचालन के लिए तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।

-

वहीं पथरियापीठ नीलकंठ विहार सीवर योजना के सम्बन्ध में मंत्री द्वारा सम्बन्घित अधिकारियों से जानकारी लिए जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस योजना की स्वीेकृति के सम्बन्ध में प्रक्रिया गतिमान है तथा स्वीकृति एक माह के भीतर हो जायेगी।

वहीं चन्द्रोटी की आन्तिरक सड़कों व अनारवाला-मालसी मार्ग के सम्बन्ध में मंत्री द्वारा जानकारी मांगें जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं के टेण्डर हो चुकें हैं। शीघ्र ही शिलान्यास की कार्यवाही की जायेगी।

बैठक के अन्त में मंत्री ने सम्ब्न्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मसूरी विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित वार्डाें में क्षतिग्रस्त सड़क मार्गाें को भी प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाय। उन्होंनंे सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्याें में समय के साथ ही गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाय।

बैठक में अपर सचिव पेयजल अपूर्वा, जल संस्थान से मुख्य महाप्रबन्धक डीके सिंह, जल निगम से अधीक्षण अभियन्ता मिसा सिन्हा, लोक निर्माण विभाग से राजेश कुमार तथा मसूरी विधान सभा क्षेत्र से संबंधित जनप्रतिनिधिगण व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags: cabinet minister ganesh joshiकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

उत्तराखंड को आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा का वैश्विक केंद्र बनाना लक्ष्य : मुख्यमंत्री

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved