Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

भाजपा सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

by Rajendra Joshi
April 2, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा आज देहरादून रिसपना स्थित मीनाक्षी गार्डन में भाजपा सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह और राज्य मंत्री विनय रुहेला भी उपस्थित रहे।

-


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जब से पीएम मोदी ने देश की कमान संभाली देश में कई अभूतपूर्व विकास कार्य हुए है। उन्होंने कहा आज पूरा देश मोदीमय हो चुका है और पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं और देश की जनता ने मन बना लिया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान, मातृशक्ति, युवा पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए अनेकों काम हुए हैं। साथ ही भारत के मान-सम्मान, संस्कृति एवं विरासत के लिए बहुत काम हुए है।

-


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा केदार धाम से कहा था कि आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा। कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड की पांचों की पांचों सीटें भाजपा दुगने अंतर से जीतने जा रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400 पार नारा साकार होने जा रहा है। जिसकी शुरुवात उत्तराखण्ड होने जा रही है।

Tags: Agriculture Minister Ganesh Joshibreaking newscabinet minister ganesh joshilatest newsकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
-

चुनाव कार्यालय में 06 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते मंत्री जोशी।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved