Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

क्वांटम विश्वविद्यालय में मेगा रक्तदान शिविर, 536 यूनिट रक्तदान

by Rajendra Joshi
September 11, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • छात्रों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक किया महादान; ‘रक्तदान–जीवनदान’ का दिया संदेश


रुड़की, 11 सितंबर 2026: क्वांटम विश्वविद्यालय, रुड़की में क्वांटम स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज के तत्वावधान में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 536 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का आयोजन “Donate Blood, Save Lives” (रक्तदान, जीवनदान) की भावना के साथ किया गया।

शिविर का आयोजन क्वांटम स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज द्वारा Pahal, NCC, NSS, Navjeevan Health Club एवं Unnat Bharat Abhiyan के सहयोग से तथा श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल, देहरादून एवं सिटी चैरिटेबल ब्लड सेंटर, रुड़की के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन क्वांटम विश्वविद्यालय के चेयरमैन एवं मुख्य संरक्षक अजय गोयल तथा उपाध्यक्ष एवं संरक्षक इंजी. शोभित गोयल के मार्गदर्शन में हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेक कुमार एवं कुलसचिव डॉ. अमित दीक्षित ने भी इस सामाजिक एवं मानवीय पहल के लिए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

शिविर की अध्यक्षता एवंसमग्रपर्यवेक्षणडॉ.संतोषकुमारवर्मा, प्रोफेसर एवं प्राचार्य, क्वांटम स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजनएवंसमन्वयमेंडॉ. अविनाश वर्मा, को-कन्वीनर–Pahal एवंइवेंटकन्वीनरकी महत्वपूर्ण भूमिकारही। वहीं, इवेंटकन्वीनरश्रीहर्षितसहरावतनेकार्यक्रमकेसमग्र समन्वय में योगदान दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न छात्र गतिविधि एवं सामाजिक सहभागिता इकाइयों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ. राकेश कुमार (NSS), डॉ. छवि सिंह (NCC), सुश्री कोमल सोनी (Navjeevan Health Club) तथा डॉ. अमित सैनी (Unnat Bharat Abhiyan) ने अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप आयोजन को प्रभावी बनाने में सहयोग प्रदान किया।

शिविर की व्यवस्थाओं एवं आधारभूत सुविधाओं के समन्वय में डॉ. ललित सैनी, एस्टेट ऑफिसर की भूमिका रही। रक्त संग्रहण एवं चिकित्सा संबंधी समन्वय में हरि शंकर, श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल, देहरादून तथा राहुल, सिटी चैरिटेबल ब्लड सेंटर, रुड़की ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिविर में रक्तदाताओं के लिए पंजीकरण, चिकित्सकीय जांच, रक्तदान एवं रक्तदान के पश्चात देखभाल की समुचित व्यवस्था की गई। अधिकृत चिकित्सा टीमों की देखरेख में रक्तदान प्रक्रिया संपन्न हुई।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के योगदान की सराहना की। 536 यूनिट रक्तदान का यह उल्लेखनीय आंकड़ा क्वांटम विश्वविद्यालय परिवार की सामाजिक संवेदनशीलता, सेवा भावना और मानवीय प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

विश्वविद्यालय की इस पहल ने विद्यार्थियों में स्वैच्छिक रक्तदान, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानव सेवा के प्रति जागरूकता को और मजबूत किया। कार्यक्रम का संदेश स्पष्ट रहा—एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की आशा बन सकता है।

Tags: Quantum University

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

मसूरी के रॉक स्टोन पर चला MDDA का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved