Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

चारधाम यात्रा तैयारियों के लिए यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की बैठक 5 फरवरी को ऋषिकेश में ।

by Rajendra Joshi
February 3, 2025
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

ऋषिकेश: 3 फरवरी। चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियों हेतु चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की बैठक बुद्धवार 5 फरवरी को नगर निगम स्वर्ण जयंती सभागार ऋषिकेश में दिन 11-30 बजे से शुरू होगी।

चारधाम यात्रा की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने तथा आगामी उत्तराखंड चार धाम यात्रा की वृहत्त तैयारियों के लिए चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन अध्यक्ष/ आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी।

चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के विशेष कार्याधिकारी तथा अपर आयुक्त गढ़वाल उत्तम सिंह चौहान के हवाले से यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के निजी सचिव एके श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है। कहा कि सभी अधिकारियों से यथासमय बैठक में उपस्थित होने की अपेक्षा की गयी है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि बैठक में पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, पर्यटन विकास परिषद, बीआरओ, एनएच, परिवहन,स्वास्थ्य,पावर कार्पोरेशन ,संचार,खाद्य, जल संस्थान,जीएमवीएन, श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर, समिति (बीकेटीसी ),गुरुद्वारा हेमकुंट, नगरनिगम ऋषिकेश,पंचायती राज, उरेडा,संयुक्त रोटेशन, शुलभ इंटरनेशनल सहित चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों के शीर्ष अधिकारी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

यहां यह भी उल्लेखनीय है


इस यात्रा वर्ष 30 अप्रैल से उत्तराखंड चार धाम यात्रा शुरू हो जायेगी।श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 4 मई है। अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को श्री गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे तथा शिवरात्रि 26 फरवरी को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो जायेगी इसी संदर्भ में चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो चुकी है।

Related Posts

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Load More
Next Post
-

देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती की अहम पहल

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved