Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में बोले महाराज उत्कृष्ट कार्य करने से होता है उत्साह का संचार

by Rajendra Joshi
March 20, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून

-

सरकार सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सुशासन के सूत्रधार बनकर जो भी अधिकारी उत्कृष्ट कार्य करेंगे उनको सम्मानित किया जायेगा। उक्त बात प्रदेश के धर्मस्व, संस्कृति, पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, पंचायतीराज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को संस्कृत अकादमी उत्तराखंड सरकार द्वारा चकराता रोड, प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में आयोजित अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कही।

-

महाराज ने संस्कृत अकादमी उत्तराखंड के सहायक निदेशक डॉ घिल्डियाल के रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपद में चारधाम यात्रा को संस्कृत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से जोड़ने की प्रस्तावित योजना की सराहना करते हुए देश के विभिन्न राज्यों से उपस्थित ज्योतिष एवं शिक्षा क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए कटिबद्ध है और इसके लिए सुशासन के सूत्रधार बनकर जो भी अधिकारी उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं उनको सम्मानित करने से उत्साह का संचार होता है।

-

अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन में आचार्य सुनील पैन्यूली एवं संतोष खंडूरी के संयुक्त संचालन में चले कार्यक्रम में लगभग 70 विद्वानों को शोध पत्र प्रस्तुत करने पर प्रमाण पत्र दिए गए।इस मौके पर संस्कृत अकादमी के सचिव डॉक्टर एसपी खाली, सहायक निदेशक चण्डी प्रसाद घिल्डियाल, अकादमी के शोध अधिकारी डॉ हरीश गुरु रानी, ज्योतिषाचार्य पीपीएस राणा, सहित बड़ी संख्या में शिक्षा एवं ज्योतिष से जुड़ी हुई हस्तियां उपस्थित थी।

Tags: breaking newslatest newsसतपाल महाराज

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

राज्यपाल गुरमीत सिंह द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान(एरीज) नैनीताल में स्थापित चार मीटर आईएलएमटीका वर्चुअली उद्घाटन

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved