Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

महाराज ने किया धारावाहिक “क्राईम अर्लट उत्तराखंड” का पोस्टर व ट्रेलर लांच।

by Rajendra Joshi
August 2, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

-


देहरादून। प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने “शिव शान्ति फिल्म कम्बाईन्स” के बैनर तले बन रहे धारावाहिक “क्राईम अर्लट उत्तराखंड” पोस्टर और ट्रेलर लांच किया।

प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को सुभाष रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर “शिव शान्ति फिल्म कम्बाईन्स” के बैनर तले उत्तराखंड में बनने वाले प्रथम धारावाहिक “क्राईम अर्लट उत्तराखंड” के पोस्टर और ट्रेलर को लांच किया।

धारावाहिक “क्राईम अर्लट उत्तराखंड” प्रदेश में हुए विभिन्न अपराधों पर आधारित काल्पनिक व नाट्य रूपांतरण धारावाहिक है। यह पहला ऐसा धारावाहिक है जिसका निर्माण उत्तराखंड में हो रहा है। इस धारावाहिक के दूसरे सीजन के पहले भाग जिसका शीर्षक “हत्यारे” है वह नशे पर आधारित है।

महाराज ने बताया कि इस धारावाहिक का मुख्य उद्देश्य अपराधों के प्रति युवाओं, महिलाओं व जनता को जागरूक और सजग करना है। इसमें काम कर रहे सभी कलाकार स्थानीय है।

क्राईम अर्लट, उत्तराखंड के पोस्टर और ट्रेलर को लांच करने के मौके पर फिल्म निर्माता निर्देशक हेमंत कुमार, निर्देशक रजनीश थापा, कैमरामैन सिड सिलेरिया और अभिनेत्री सोनी अशनीस आदि उपस्थित थे।

Tags: "क्राईम अर्लट उत्तराखंड""शिव शान्ति फिल्म कम्बाईन्स"अभिनेत्री सोनी अशनीसकैमरामैन सिड सिलेरियाग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराजदेश के संस्कृतिधर्मस्वनिर्देशक रजनीश थापापंचायती राजपर्यटनफिल्म निर्माता निर्देशक हेमंत कुमारमहाराजलोक निर्माणसिंचाई

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की सतपाल महाराज से भेंट

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved