Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

महिला को झांसे में लेकर करा दिया तीन नाबालिग बेटियों का धर्मांतरण, मदरसे में कराया दाखिला

by Rajendra Joshi
January 9, 2023
in देश
0
ADVERTISEMENT

पुरोला के बाद अब राजधानी में भी धर्मांतरण का मामला सामने आया है। समुदाय विशेष के एक व्यक्ति पर आरोप लगा है कि उसने महिला को झांसे में लेकर उसकी तीन नाबालिग बेटियों का धर्मांतरण करा दिया। आरोपी ने बच्चियों का दाखिला बिजनौर के एक मदरसे में करा दिया। बच्चियों की नानी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-

सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि देहरादून की बुजुर्ग महिला की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी एक बेटी की शादी दून में ही रहने वाले सोनू वर्मा से हुई थी। उसकी तीन बेटियां हैं।

इनमें सबसे बड़ी आठ, दूसरी छह और तीसरी तीन साल की है। दंपती में विवाद होने पर तीनों बच्चियों के साथ उनकी बेटी एक साल पहले मायके आकर रहने लगी। यहां एक कबाड़ी निवासी नया गांव, नेहरू कॉलोनी आता-जाता है। वह महिला की बेटी के संपर्क में आ गया। पिछले साल वह महिला की बेटी और उसकी तीनों पुत्रियों को अपने साथ ले गया।

इस बीच महिला को पता लगा कि तीनों बच्चियों का धर्मांतरण कर उनका दाखिल बिजनौर के चांदपुर स्थित मदरसे में करा दिया गया है। इसके बाद नानी तीनों को लेकर दून आईं। इस दौरान विवाद भी हुआ। यहां आकर उन्होंने धर्मांतरण और मारपीट को लेकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags: Big breaking newsbreaking newsHeadlinesTop headlines

Related Posts

-
देश

कश्मीरी इनोवेटर्स ने बनाया भारत का पहला ट्राई-हाइब्रिड स्कूटर ‘SHE’, सोलर-इलेक्ट्रिक-पेट्रोल तीनों से चलेगा

-
दुनिया

जल्द लॉन्च हो सकता है नया Samsung Galaxy Z Flip 8, स्पेसिफिकेशन की जानकारी आई सामने

-
देश

Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट

-
देश

EPFO Salary Limit: अभी ₹15,000 ही रहेगी पीएफ की सीमा; सरकार ने सैलरी लिमिट बढ़ाने का फैसला रोका

Load More
Next Post

भारत को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved