Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

लेडीज़ क्लब, पंतनगर का स्पोर्ट्स डे उत्साह और उमंग के साथ संपन्न

by Rajendra Joshi
April 19, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

गो. ब. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के लेडीज़ क्लब द्वारा विश्वविद्यालय के स्टीवेंसन स्टेडियम में क्लब की अध्यक्षा श्रीमती वीना चौहान के नेतृत्व में स्पोर्ट्स डे का उत्साहपूर्ण एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा, ऊर्जा तथा खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां सदस्याओं ने विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आपसी सहयोग का परिचय दिया। आयोजन के दौरान पूरे स्टेडियम में उत्साह, उमंग और खेल भावना का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर क्लब की सचिव विजया लक्ष्मी, खेल मंत्री शिल्पी गुप्ता एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। उनके समर्पण, मेहनत और कुशल आयोजन के कारण कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सका।

स्पोर्ट्स डे का मुख्य उद्देश्य महिला सदस्यों के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस, आत्मविश्वास और आपसी सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना था, जिसमें आयोजन पूरी तरह सफल रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई तथा आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों और सदस्याओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

लेडीज़ क्लब, पंतनगर ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक, उत्साहवर्धक एवं स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

Tags: GB Pant University

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश बढ़ाएंगे आपसी सहयोग

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved