Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

JOB-JOB-JOB: स्वास्थ्य विभाग में Group D के 1300 पदों पर होगी भर्ती

by Rajendra Joshi
February 28, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

JOB-JOB-JOB: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर की चिकित्सा इकाइयों में लंबे समय से रिक्त चतुर्थ श्रेणी के 1300 पदों को शीघ्र भरा जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी औपचारिकता पूरी कर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा विभाग के अंतर्गत विभिन्न संवर्गों में रिक्त पदों को भी भरने को अधिकारियों को कहा गया है।
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्रदेशभर के राजकीय चिकित्सालयों में चतुर्थ श्रेणी के रिक्त 1300 पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरने के निर्देश अधिकारियों को दिये। जिसमें देहरादून जनपद में 98, हरिद्वार 110, चमोली 190, टिहरी 78, पौड़ी 49, पिथौरागढ़ 137, ऊधमसिंह नगर 76, नैनीताल 356, अल्मोड़ा 30, उत्तरकाशी 46, रुद्रप्रयाग 85, चम्पावत 42 और बागेश्वर में चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के 02 पद खाली हैं। विभागीय मंत्री ने कहा कि लंबे समय से चतुर्थ श्रेणी के पद रिक्त होने से अस्पतालों की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जिसे दुरुस्त करने के लिये चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की भर्ती की जानी अवश्य है।

-


बैठक में विभागीय मंत्री डॉ रावत ने स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने व आम लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की सुलभ पहुंच के लिये जिला एवं उप जिला अस्पतालों का गैप एनालिसिस करने, अस्पतालों में सफ़ाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, प्रत्येक दिन मरीजों के बेड़ों की चादर बदलने, अस्पतालों में होर्डिंग लगाने, 108 आपातकाली एम्बुलेंस सेवा की रिस्पांस टाइम न्यूनतम करने, अस्पतालों में कैंटीन संचालन को दुरुस्त कर मरीजों को स्वच्छ व पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने, चिकित्सकों के लिये आवासीय सुविधा मुहैया करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। इसके अलावा उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान और अनीमिया मुक्त भारत अभियान को और प्रभावी रूप से चलाने के लिये अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा। विभाग के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश भी बैठक में विभागीय मंत्री द्वारा दिये गये।
बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार, मिशन निदेशक एनएचएम स्वाति भदौरिया,अपर स्वास्थ्य आनंद श्रीवास्तव, अनुराधा पाल, प्रभारी स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ सुनीता टम्टा, डॉ अजीत मोहन जौहरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: breaking newscabinet minister dhan singh rawatlatest news

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
Satpal maharaj 02

Uttarakhand को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में योग महोत्सव का बड़ा योगदान: महाराज

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved