Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

पूरी दुनिया में बज रहा है भारत का डंका: महाराज

by Rajendra Joshi
February 9, 2024
in देहरादून
0
महाराज
ADVERTISEMENT
  • “गांव चलो अभियान” कार्यक्रम के तहत जमालपुर कलां पहुंचे प्रभारी मंत्री

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो अभियान” कार्यक्रम के तहत हरिद्वार के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों में प्रतिभा किया।

जनपद के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “गांव चलो अभियान” कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार ग्रामीण के जमालपुर कलां बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुखों की बैठक में प्रतिभाग किया। ग्राम जमालपुर कला विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार के ग्रामीण बूथ संख्या 39 पर उन्होंने पन्ना प्रमुखों की बैठक कर उन्हें सरल एप तथा नमो एप भी डाउनलोड करवाया।

महाराज ने बूथ नंबर 39 पर दीवार लेखन और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ चाय पर चर्चा करने के साथ-साथ राजकीय उच्चतर विद्यालय जमालपुर का निरीक्षण करने के अलावा छात्र-छात्राओं के साथ चर्चा भी की। तय कार्यक्रम के तहत श्री महाराज रात्रि भोजन भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री विपिन कुमार के आवास पर करेंगे और रात्रि विश्राम ओबीसी सी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मिथुन के निवास पर करेंगे।

महाराज

विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार ग्रामीण कि जमालपुर गांव में विभिन्न बैठक को एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ चाय पर चर्चा के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सभी से केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रियता बनाए रखें।

महाराज ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास के अनुरुप पूरे देश में भाजपा सरकारें देश की समृद्धि के संकल्प के साथ अपना कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत बुलंदियों को छू रहा है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया है कई देशों के लोगों ने जी-20 में आकर भारत के विकास को देखा और सराहा है। उत्तराखंड ही नहीं अपितु समूचे देश का भ्रमण करने के पश्चात उनकी रिपोर्ट भारत के लिए प्रशंसनीय रही रिपोर्ट में दर्शाया गया कि भारत बहुत तेजी से विकास कर रहा है। इस दौरान श्री महाराज ने बूथ पर स्थित सैनिक परिवार के विजेंद्र रावत, महेंद्र सिंह भंडारी से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित भी किया। इसके तत्पश्चात श्री महाराज ने जमालपुर स्थित हरिद्वार क्रिकेट अकादमी पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री आशु चौधरी, गांव चलो अभियान जिला संयोजक लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रणव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान बूथ अध्यक्ष ललित कुमार, राजेंद्र व्यास, मंडल महामंत्री सचिन चौहान, पंकज चौधरी, ग्राम प्रधान हरेंद्र चौधरी, डॉ प्रदीप कुमार, विपिन कुमार, शर्मिला बगवाड़ी, नाथी राम चौधरी, शालिनी यादव सुचिता ध्यानी, अंकित चौहान, विकास कुमार, सुनील कुमार, दीपक सहगल, जॉनी कुमार, मिथुन कुमार, मंजीत देवी, अंकुर कुमार, तिलक राम आदि उपस्थित रहे।

Tags: महाराज

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
Narendra Modi

प्रधानमंत्री 10 फरवरी को 'विकसित भारत, विकसित गुजरात' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved