Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों से विश्व में भारत का कीर्तिमान बढ़ाः महाराज

India's record in the world increased due to the works of Prime Minister Modi: Maharaj

by Rajendra Joshi
November 23, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

-


पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में कई क्षेत्रों में किया जनसंपर्क

देहरादून/गुजरात। केंद्र की मोदी सरकार कई ऐसी जन कल्‍याणकारी योजनाएं लेकर आई, जिनसे आम लोगों को बेहद लाभ पहुंचा है। जन धन योजना, आयुष्‍मान योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना और उज्‍ज्‍वला योजना से करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन देखने को मिला।

उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने गुजरात के लुनावडा विधानसभा स्थित मलिकपुर, भोला, खटाना, मुवाडा, दौलतपुर, गंगडिया, सोनिया ना मुआडा, कम्बोया, रामपुर, राजगढ़ और नवागांव पल्ली आदि क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी जिग्नेश भाई सेवक के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान जन संपर्क करते हुए कही।


-

भाजपा हाईकमान के निर्देश पर गुजरात के लुनावडा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के प्रचार हेतु बुद्धवार को भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार हेतु जनसंपर्क करते हुए जनता से राज्य में फिर से कमल खिलाने और मोदी जी के हाथों को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की महत्‍वाकांक्षी योजना ‘प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि’ का लाभ आज लाखों किसानों को मिल रहा है। इस योजना के तहत किसानों के खातों में हर वर्ष 6 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इस योजना का लाभ आज देश के लाखों गरीब किसानों को मिल रहा है।

उन्होने कहा कि देश में गरीबों की स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्‍मान भारत योजना की शुरूआत कर एक बडा़ काम किया है। इसके तहत 10 करोड़ गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष फ्री बीमा की सुविधा दी जा रही है। महत्‍वाकांक्षी उज्जवला योजना ने गरीब महिलाओं के मुश्किल भरे जीवन की राह काफी हद तक आसान की है। प्रधानमंत्री जन धन योजना की तो कई अंतरराष्‍ट्रीय संस्‍थाओं ने तारीफ की है। इस योजना के जरिए लाखों गरीब लोगों का बैंक अकाउंट जीरो बैलेंस पर खुलवाया गया है। इन खातों को खुलवाने का एक बडा लाभ ये हुआ है कि अब सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ सीधे जन धन खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

श्री महाराज ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लगे लाकडाउन में प्रधानमंत्री गरीब कल्‍

https://devbhoomisamiksha.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Video-2022-11-23-at-16.41.51-1.mp4

याण अन्‍न योजना ने लाखों लोगों का पेट भरा। इस योजना के तहत 5 किलो राशन प्रति व्‍यक्ति हर महीने मुफ्त दिया जा रहा है। योजना का सीधा लाभ 80 करोड़ से अधिक लोगों को पहुंच रहा है। मोदी सरकार की इस योजना को काफी सराहा गया। पिछले आठ वर्षों में आर्थिक नीतियों के कारण, भारत दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से छलांग लगाकर 5वीं सबसे बड़ी मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है।

भाजपा के दिग्गज नेता व वरिष्ठ मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मोदी सरकार में हजारों किलोमीटर सड़कें बनाई जा रही हैं, रेल लाइनें दोगुनी की जा रही हैं। हवाई अड्डों का निर्माण किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अमल करते हुए केंद्र सरकार ने तीन तलाक पर रोक लगाई। ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म किया गया। वर्षों से चले आ रहे हैं राम जन्मभूमि विवाद को समाप्त करवा कर मोदी सरकार ने न्यायालय से श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करवाया।


-

उन्होने कहा बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में नरेंद्र मोदी ने श्रद्धालुओं के लिए गंगा तथा मंदिर को एक सुगम मार्ग से जोड़ने के लिए काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाकर जहां एक अभूतपूर्व कार्य किया वहीं उज्जैन के महाकाल मंदिर को भव्यता प्रदान करते हुए महाकाल कॉरिडोर का निर्माण करवाया। कुल मिलाकर मोदी जी ने अब तक जितने भी काम किए हैं उससे देश का का मस्तक ऊंचा उठने के साथ-साथ विश्व में भारत का कीर्तिमान बढ़ाएं।

गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के उद्देश्य से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष के मार्गदर्शन में केंद्रीय नेताओं तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रवास के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान में लगाया है।

जनसंपर्क अभियान के द्वारा अनेक जनप्रतिनिधि और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे

 

Tags: cabinet minister satpal maharaj

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
-

बर्खास्त ही रहेंगे उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय के 228 कर्मी, हाईकोर्ट ने सही ठहराया फैसला।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved