Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

सेना ने किया बड़ा बदलाव अब देना होगा एंट्रेंस एग्जाम, यह हैं नए नियम

by Rajendra Joshi
February 6, 2023
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की घोषणा की है, जिसके तहत सेना में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को अब पहले ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) देनी होगी. इसके बाद उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त होने (फिजिकल फिटनेस) संबंधी परीक्षण और मेडिकल जांच से गुजरना होगा।

-

सेना द्वारा विभिन्न समाचार पत्रों में प्रक्रिया में बदलाव के संबंध में विज्ञापन दिए गए हैं. हालांकि, सूत्रों ने शनिवार को बताया कि इस बाबत अधिसूचना फरवरी के मध्य तक जारी होने की उम्मीद है. सूत्र ने बताया कि भर्ती के लिए पहली ऑनलाइन परीक्षा अप्रैल में देश भर के लगभग 200 स्थानों पर आयोजित की जा सकती है और इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

सूत्र ने कहा कि इस बदलाव से भर्ती रैलियों के दौरान देखी जाने वाली भारी भीड़ में कमी आएगी और भर्ती का प्रबंधन तथा संचालन आसान हो सकेगा. उन्होंने कहा, अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के लिए पहले उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से चुस्त दुरुस्त होने संबंधी परीक्षण से गुजरना पड़ता था, उसके बाद मेडिकल जांच और सीईई के लिए उपस्थित होना अंतिम चरण था. लेकिन, अब ऑनलाइन परीक्षा पहला चरण है.

बता दें जनवरी में ही 2600 अग्निवीरों के पहले जत्थे का महाराष्ट्र में नासिक के पास स्थित आर्टिलरी ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण शुरू हो गया है. इन अग्निवीरों को भारतीय सेना में तोपची, तकनीकी सहायक, रेडियो ऑपरेटर और चालक के रूप में सेवा करने का मौका मिलेगा. इन अग्निवीरों का प्रशिक्षण 31 सप्ताह का होगा, जिसमें 10 सप्ताह तक बुनियादी प्रशिक्षण दिए जाएंगे और 21 सप्ताह उन्नत प्रशिक्षण के लिए होंगे.

Tags: ArmyBhartiya senaindian army

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post

आंचल के दूध उत्पादकों को बड़ा फायदा, दुग्ध संघ ने लिया यह निर्णय

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved